लाइव न्यूज़ :

Rishi Kapoor death: ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने अस्पताल पहुंचे सितारे, आलिया भट्ट से अभिषेक बच्चन तक यूं आए नजर

By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2020 13:56 IST

ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने मुंबई के एचएन हॉस्पिटल में सितारों का आना जारी हो गया है। सोशल मीडिया पर फोटोज आ रही है जिसमें कई सितारे हॉस्पिटल में ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी।लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था।

ऋषि कपूर की मौत की खबर सभी के लिए दिल दुखा जाने वाली थी। दो दिन में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपने दो दिग्गज सितारे, इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया। लॉकडाउन के बीच जहां इस समय एक साथ इकट्ठा होने की परमिशन नहीं हैं वहीं इरफान खान की आखिरी यात्रा में सिर्फ 15 से 20 लोग ही शामिल हुए। 

वहीं ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने मुंबई के एचएन हॉस्पिटल में सितारों का आना जारी हो गया है। सोशल मीडिया पर फोटोज आ रही है जिसमें कई सितारे हॉस्पिटल में ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। 

अभिषेक बच्चन अपनी कार में मास्क लगाए हॉस्पिटल की ओर जाते दिखाई दिए। कपूर परिवार के चहीते ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने अभिषेक बच्चन पहुंचे। बता दें गुरूवार सवेरे ट्वीट करके अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले ऋषि कपूर के निधन की खबर दी। 

वहीं ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने करीना कपूर, पति सैफ अली खान के साथ एचएन हॉस्पिटल पहुंची। तस्वीरें में देखा जा सकता है दोनों एक्टर्स अपनी कार से हॉस्पिटल गए.

आलिया भट्ट का कपूर खानदान से रिश्ता गहरा हो गया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कथित तौर पर रिलेशनशिप में हैं। आलिया कई बार ऋषि कपूर से मिली हैं। कपूर फैमिली के फैमिली इवेंट में भी वो अक्सर नजर आ जाया करती थीं। आलिया भट्ट भी ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने हॉस्पिटल पहुंची।

एक्टर अरमान जैन भी ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने अस्पताल पहुंचे।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था। उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे।

टॅग्स :ऋषि कपूरआलिया भट्टअभिषेक बच्चनकरीना कपूरसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?