लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर बर्थडे पर बेहद इमोशनल हुई बेटी रिद्धिमा, पोस्ट शेयर कर लिखा-आप इस टूटे दिल में रह रहे हैं और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 4, 2020 13:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को हुआ था। ऋषि कपूर ल्यूकेमिया कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थेउन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनके किस्से हमेशा चिंटू जी के फैंस के दिल में रहेंगे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी उन्हें कितना मिस करती हैं ये उनके सोशल मीडिया पोस्ट से ही पता चलता है। आज ऋषि कपूर का जन्मदिन है, और इस ख़ास दिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा फिर से पापा को याद कर भावुक हो गई हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट करते हुए कहा कि वह उन्हें हर दिन याद करती हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनके पिता ने उन्हें ‘ करुणा’ का उपहार दिया और रिश्तों की अहमियत सिखाई। उन्होंने लिखा, ‘‘ पापा, लोग कहते हैं कि आप जब किसी को खोते हैं, उसके बिना आप नहीं रह सकते, तो आपका दिल बुरी तरह टूट जाता है। लेकिन मैं जानती हूं कि आप इस टूटे दिल में रह रहे हैं और यहां हमेशा रहेंगे। मैं जानती हूं कि आप हम सभी को देख रहे हैं और आप यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम आपके द्वारा दिए गए संस्कारों का अनुसरण करें।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘ आप ने मुझे करुणा का उपहार दिया-आपने मुझे रिश्तों की अहमियत सिखायी और मुझे वो इंसान बनाया जो आज मैं हूं। मैं आपको हर दिन याद करती हूं, हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी। आज और हर दिन आपकी याद का जश्न मनाएंगे- जन्मदिन मुबारक।’’

इसके साथ उन्होंने परिवार के साथ ऋषि कपूर की कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इनमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा नजर आ रही हैं। ल्यूकेमिया की बीमारी के साथ दो साल तक संघर्ष के बाद इस साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। भाषा स्नेहा पवनेश पवनेश

टॅग्स :ऋषि कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?