लाइव न्यूज़ :

Birthay Special: रिंकी खन्ना ने गोविंदा संग दी थी हिट फिल्म, जानिए एक्ट्रेस ने क्यों बॉलीवुड को अचानक कहा अलविदा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2020 19:35 IST

फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की छोटी बेटी रिंकी खन्ना (Rinke Khanna) 27 जुलाई को 43 साल की पूरी हो गई हैं। इस खास मौके पर जानिए एक्ट्रेस के बारे में दिलचस्प बातें।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2003 में रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड को कहा अलविदाबॉलीवुड के लिए रिंकी ने बदला था अपना नाम

फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और  दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की गिनती मशहूर स्टार्स की लिस्ट में होती है। मगर उनकी छोटी बेटी रिंकी खन्ना वो स्टारडम कभी हासिल नहीं कर पाईं, जोकि उनके पेरेंट्स को हासिल था। यही नहीं, उनकी बड़ी बहन ट्विंकल खन्ना भी बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम हैं। मगर रिंकी इंडस्ट्री में एक बेहतरीन मुकाम हासिल नहीं कर पाईं और उनका फिल्मी करियर महज चार साल में ही खत्म हो गया। 

ट्विंकल खन्ना की छोटी बहन हैं रिंकी खन्ना

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

27 जुलाई 1977 को मुंबई में जन्मीं रिंकी खन्ना (Rinke Khanna) इस बार 43 साल की पूरी हो गई हैं। मगर कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि उन्हें अभिनेता गोविंदा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला था। रिंकी ने महज 20 साल की उम्र में गोविंदा (Govinda) के साथ फिल्म 'प्यार में कभी कभी' में काम किया था, जोकि एक हिट फिल्म थी। हालांकि, इसके बावजूद वो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जामने में असफल रहीं। उन्हें आखिरी बार साल 2003 में आई फिल्म 'चमेली' में देखा गया था। 

रिंकी खन्ना ने साल 2003 में की शादी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

फिर साल 2003 में ही रिंकी खन्ना बिजनेसमैन समीर सरन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं। इसके बाद से उन्हें बॉलीवुड में कभी नहीं देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अब अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी को काफी एंजॉय कर रही हैं। बता दें, उनके दो बच्चे भी हैं। मालूम हो, रिंकी खन्ना का असल नाम रिंकल खन्ना है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेते समय अपना नाम बदल लिया।फिलहाल, रिंकी ने खुद को बड़े पर्दे की चकाचौंध से दूर कर लिया है।

टॅग्स :राजेश खन्नाडिंपल कपाड़ियाट्विंकल खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीMurder Mubarak Trailer OUT: मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगे पकंज त्रिपाठी, सारा-करिश्मा समेत कई सितारें जांच के घेरे में... मर्डर मुबारक का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीकंगना रनौत ने ट्विंकल खन्ना की लगाई क्लास, बोलीं- "नेपो किड्स चांदी की चम्मच के साथ हुए पैदा...", जानें वजह?

बॉलीवुड चुस्कीBawarchi Remake: राजेश खन्ना की 52 साल पुरानी 'बावर्ची' का बनेगा रीमेक, अनुश्री मेहता से संभाली जिम्मेदारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?