लाइव न्यूज़ :

रिद्धिमा कपूर साहनी ने खोला यादों का पिटारा, शेयर की पापा ऋषि और मम्मी नीतू संग बचपन की तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2020 11:59 IST

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) को एक बार फिर पापा ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की याद सता रही है, जिसके चलते उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर ही रिद्धिमा को पापा ऋषि और मम्मी नीतू के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता हैएक बार फिर रिद्धिमा ने यादों का पिटारा खोलते हुए थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन फैंस के दिलों में वो आज भी जीवित हैं। यही नहीं, ऋषि कपूर और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) अपने पिता को अक्सर ही याद किया करती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ पापा और मम्मी साथ में नजर आ रहे हैं। 

रिद्धिमा को आई पापा की याद

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

रिद्धिमा ने ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा बेहद क्यूट लग रही हैं क्योंकि ये उनके बचपन की फोटो है। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब रिद्धिमा इस तरह से पापा को याद कर तस्वीरें शेयर कर रही हों। हाल ही में उन्होंने एक और थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ऋषि कपूर अपने भाई-बहनों और मां कृष्णा राज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 

अक्सर शेयर करती हैं थ्रोबैक तस्वीरें

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ये ब्लैक एंड वाइट तस्वीर तब की जब ऋषि खुद छोटे से बच्चे थे। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इसे 'क्लासिक' बताया। इस तस्वीर में रंधीर कपूर के साथ ऋतू नंदा, ऋषि कपूर और रीमा जैन अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। ऐसे में रिद्धिमा को अक्सर ही फैमिली की थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा जाता है। 

टॅग्स :ऋषि कपूरनीतू सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद नीतू कपूर ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग? जानें दिग्गज अदाकार का जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAnil Kapoor-Sonam Kapoor: नाना बनने पर अनिल कपूर ने शेयर किया नोट, कहा-हमारे परिवार में नए सदस्य के आगमन...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?