लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस: ऋचा चड्ढा का मोदी सरकार पर तंज, कहा- 'बेटी बचाओ' नहीं, बोलो 'बेटी हम से ही बचाओ' 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2018 01:17 IST

ऋचा ने ट्वीट करते हुए लिखा, डियर सरकार, कृपा करके 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' योजना का नाम बदल कर 'बेटी हम से ही बचाओ' कर दीजिए। आपके विधायक ही आपके रेप करके आपके नारे का मजाक बना रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम आने के बाद चारों ओर बीजेपी की आलोचना हो रही है। इसी दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ऋचा चड्ढा ने भी सरकार पर तंज कसते हुए महिलाओं से जुड़ी एक योजना का नारा बदलने की सलाह दे डाली है। 

ऋचा ने केंद्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ऋचा ने ट्वीट करते हुए लिखा, डियर सरकार, कृपा करके 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' योजना का नाम बदल कर 'बेटी हम से ही बचाओ' कर दीजिए। आपके विधायक ही आपके रेप करके आपके नारे का मजाक बना रहे हैं। रेप पीड़िता के पिता की जेल में हत्या कर दी गई? हिंदू होने का दावा न करें, क्‍योंकि आप महिलाओं को देवी की नजर से नहीं देखते हैं। ऐसे में अब इस पाखंड को बंद करें।'

बता दें कि उत्तर प्रदेश की बांगरमऊ सीट से भारतीय बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उन्नाव की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगने के बाद सूबे में सियासी हड़कंप मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें- रेप आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और पीड़िता के चाचा का ऑडियो वायरल, मामले को खत्म करने की कोशिश

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गृह विभाग से क्लीन चिट दे दी गई है। इसके बाद मंगलवार सुबह उनके भाई अतुल सिंह सेंगर को उन्नाव में गिरफ्तार कर लिया गया। अतुल पर कथित बलात्कार पीड़ित युवती के पिता के साथ मारपीट का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक घूम प्रकाश सिंह के निर्देश पर लखनऊ पुलिस की अपराध शाखा ने की है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें