लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2022: इन 5 सितारों के ऑउटफिट्स में दिखा देशभक्ति का रंग, परफेक्ट लुक के लिए आप भी लीजिए इंस्पिरेशन

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2022 17:16 IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर हर भारतीय देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ जाता है. बी-टाउन के सितारों की बात करें तो वो गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के कलर से मिलते-जुलते ऑउटफिट्स में नजर आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप देशभक्ति के रंग में डूबना चाहते हैं तो इन 5 सेलेब्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस के मौके पर हर भारतीय देशभक्ति के रंग में रंगा रहता है।इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए दिखते हैं।बी-टाउन सेलेब्स तिरंगे के कलर से मिलते-जुलते ऑउटफिट्स में नजर आए।

हर भारतीय 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगा रहता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए दिखते हैं। बी-टाउन के सितारों की बात करें तो वो गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के कलर से मिलते-जुलते ऑउटफिट्स में नजर आ जाते हैं। इस लिस्ट में सारा अली खान, शिल्पा शेट्टी और वरुण धवन जैसे सेलेब्स के नाम मौजूद हैं। ऐसे में अगर देशभक्ति के रंग में डूबना चाहते हैं तो इन 5 सेलेब्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट बेहद लाजवाब है। ऐसे में उन्हें आए दिन फैंस को फैशन गोल्स देते हुए देखा जाता है। वो हर मौके पर कुछ खास जरूर करती हैं, जिससे लोगों की निगाहें उनपर टिक ही जाती है। ऐसा ही कुछ उन्हें देशभक्ति के पर्व पर भी करते हुए देखा जा चुका है। एक्ट्रेस इस फोटो में सफेद कुर्ते के साथ नारंगी रंग के दुपट्टे और हरे रंग के चुड़ीदार में नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने सिंपल लुक कैरी किया हुआ है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।

वरुण धवन

अगर आप बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के स्टाइल के दीवाने हैं तो आप एक्टर के इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकते हैं। इस फोटो में एक्टर को हाथों में तिरंगा लिए हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लू डेनिम जींस के साथ सिंपल टी-शर्ट कैरी की है। आप चाहे तो इसके साथ ऊपर से वाइट कलर की शर्ट कैरी कर सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी

फैशन के मामले में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लाजवाब हैं। शिल्पा ने इस फोटो में ग्रीन और ऑरेंज कलर की साड़ी कैरी की है। एक्ट्रेस इस लुक में स्टनिंग लग रही हैं। शिल्पा की ये साड़ी तिरंगे के रंग से मैच करती दिख रही है। इस सिल्क की साड़ी के साथ शिल्पा ने हरे रंग के ईयरिंग्स को पेयर किया है। ऐसे में आप भी शिल्पा शेट्टी के इस लुक को आराम से रीक्रिएट कर सकती हैं। 

सपना चौधरी

अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, हाल-फिलहाल में उन्होंने फोटोशूट कराया है, जिसमें उन्हें ऑरेंज और ग्रीन कलर की साड़ी पहने देखा जा सकता है। सपना की ये साड़ी भी तिरंग के रंग के इंस्पायर दिख रही है, जिसे उन्होंने फुल स्लीव फ्रिल वाले ब्लाउज के साथ मैच किया है। 

प्रियंका चोपड़ा

अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने लुक को सिंपल-सोबर रखना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा से आप स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। आप चाहिए तो इस खास मौके पर सिंपल तिरंगे के कलर वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। खास बात ये है कि इस दुपट्टे को आप अपने किसी भी ऑउटफिट के साथ कैरी सकती हैं।

टॅग्स :गणतंत्र दिवससारा अली खानशिल्पा शेट्टीवरुण धवनसपना चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?