लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'अय्यारी' की रिलीज डेट आगे बढ़ी लेकिन सिद्धार्थ ने कहा उन्हें नहीं इसकी भनक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 9, 2018 15:00 IST

सिद्धार्थ ने कहा, "हमने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी फैसला नहीं किया है। मुझे लगता है कि हम 26 जनवरी को आ रहे हैं।

Open in App

ऐसी खबर आई थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, नसीरूद्दीन शाह स्टारर फिल्म 'अय्यारी' की रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। डायरेक्टर नीरज पांडे की ये फिल्म पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म पद्मावत (पहले पद्मावती) की वजह से इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ने ट्वीट करके के बताया था कि 'अय्यारी' 9 फरवरी को रिलीज होगी। 

लेकिन अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'अय्यारी' की रिलीज की तारीख 26 जनवरी से आगे बढ़ने को लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है। चर्चा के मुताबिक, जैसा कि फिल्म 'पद्मावती' अब 'पद्मावत' नाम से 25 जनवरी को रिलीज हो रही है, इससे 'अय्यारी' सहित अन्य फिल्मों की रिलीज पर असर पड़ेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब यह नौ फरवरी को रिलीज हो सकती है। यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख टालने का फैसला किया है, तो सिद्धार्थ ने कहा, "हमने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी फैसला नहीं किया है। मुझे लगता है कि हम 26 जनवरी को आ रहे हैं। हम जल्द ही फैसला करेंगे और इसकी घोषणा करेंगे।" सिद्धार्थ ने सोमवार को यहां पिल्लई कॉलेज के वार्षिक महोत्सव के दौरान गीत 'कोई कहानी शुरू तो कर' के लोकेशन शूटिंग के दौरान मीडिया से बात की। यह फिल्म का प्रमोशनल गीत है। 

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड गॉसिपअय्यारी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफाइनल हुई 'पद्मावत' की रिलीज डेट, अक्षय कुमार की 'पैडमैन' को मिलेगी टक्कर

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज हुआ पैडमैन का पहला गाना, दिखा अक्षय और राधिका का देसी रोमांस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया