लाइव न्यूज़ :

क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा ने बताई अपनी दिली तमन्ना, कहा- मेरी बायोपिक में ये एक्टर निभाएगा मेरा किरदार

By विवेक कुमार | Updated: August 6, 2018 11:19 IST

साल 2016 में इमरान हाशमी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बनी बायोपिक 'अजहर' में उनका किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Open in App

मुंबई, 6 जुलाई: बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फ़िल्में बनाने का चलन है। महेंद्र सिंह धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक की बायोपिक रिलीज हो चुकी है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाडी रविंद्र जडेजा ने खुद पर बायोपिक बनाने को लेकर बड़ी बात कही है। जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे। 

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कहा है कि एम.एस. धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन की तरह उनकी भी बायोपिक बनती है तो अपने इस बायोपिक में वह अभिनेता इमरान हाशमी को अपने किरदार में देखना चाहेंगे। 

बता दें कि 2016 में इमरान हाशमी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बनी बायोपिक 'अजहर' में उनका किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अजहरुद्दीन की बायोपिक में इमरान हाशमी के किरदार को देखते हुए रविंद्र जडेजा ने कहा है- 'अगर कभी मेरी बायोपिक बनती है तो मैं चाहूंगा उमसे इमरान हाशमी काम करें।'

अगर बात इमरान हाशमी की करे तो वह जल्द ही फिल्म 'चीट इंडिया' में नजर आएंगे।  फिल्म  एजुकेशन सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और क्राइम पर बेस्ड फिल्म है।  चीट इंडिया में इमरान के साथ श्रेया धनवंतरी भी नजर आएंगी। यह फिल्म इमरान के लिए बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म से इमरान हाशमी बतौर प्रॉड्यूसर अपनी जर्नी शुरू कर रहे हैं।

वहीं इसके अलावा लेखक बिलाल सिद्दीकी के नॉवेल पर आधारित वेब सीरीज ‘द बर्ड ऑफ़ ब्लड’ में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी यह वेब सीरीज चर्चित स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया