लाइव न्यूज़ :

रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर संग अपनी केमिस्ट्री के बारे में किया खुलासा, बताया उन्हें क्या बुलाते हैं एक्टर

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2022 17:50 IST

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म एनिमल की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इस फिल्म में रश्मिका के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, रश्मिका ने हाल ही में रणबीर के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में बताया।

Open in App
ठळक मुद्देसंदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है।यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है।

मुंबई: 'पुष्पा' फेम रश्मिका मंदाना इन दिनों फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्म 'पुष्पा' के बाद रश्मिका जल्द ही 'मिशन मजनू' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। यही नहीं, वो बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में भी नजर आने वाली हैं। वहीं, हाल-फिलहाल में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के साथ काम करने के बारे में बात की। 

फिल्मफेयर को इंटरव्यू में रश्मिका ने साझा किया कि पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम करना कैसा रहा। उन्होंने अभिनेता की सराहना की, लेकिन यह भी कहा कि वह उनके द्वारा 'मैम' कहना पसंद नहीं करती हैं। रणबीर को लेकर उन्होंने कहा कि बेशक जब मैं उनसे पहली बार मिली थी, तो मैं नर्वस थी, लेकिन मुझे लगता है कि वह काफी सहज हैं। हम जल्द ही एक-दूसरे के साथ सहज हो गए। इसके बारे में सोचकर यह आश्चर्यजनक है कि रणबीर और संदीप के साथ अब तक यह कितना आसान रहा है। वह पूरी इंडस्ट्री में अकेले हैं जो मुझे "मैम" कहते हैं और मुझे यह पसंद नहीं है।

बताते चलें कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :रश्मिका मंदानारणबीर कपूरअनिल कपूरबॉबी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीमुझे बहुत दुख और तकलीफ?, मां के ऑडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल