लाइव न्यूज़ :

Rapper MC TodFod Passed Away: गली बॉय रैपर एमसी तोड़ फोड़ नहीं रहे, रणवीर सिंह और जोया अख्तर ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या कहा

By भाषा | Updated: March 22, 2022 22:08 IST

Rapper MC TodFod Passed Away: दादर के रहने वाले धर्मेश परमार केवल 24 साल के थे। मुंबई के हिप-हॉप समूह स्वदेशी ने धर्मेश के निधन की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेश परमार का 20 मार्च को निधन हो गया था।धर्मेश परमार को उनके हिंदी और गुजराती रैप गानों के लिए जाना जाता था।निधन के कारण अब तक पता नहीं चल सका है।

Rapper MC TodFod Passed Away: अभिनेता रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और फिल्मकार जोया अख्तर ने मंगलवार को एमसी तोड़ फोड़ के नाम से मशहूर रैपर धर्मेश परमार के निधन पर शोक जताया। धर्मेश परमार का 20 मार्च को निधन हो गया था।

दादर के रहने वाले धर्मेश परमार केवल 24 साल के थे। मुंबई के हिप-हॉप समूह स्वदेशी ने धर्मेश के निधन की पुष्टि की है। धर्मेश भी इसी समूह से जुड़े हुए थे। उनके निधन के कारण अब तक पता नहीं चल सका है। धर्मेश परमार को उनके हिंदी और गुजराती रैप गानों के लिए जाना जाता था।

वह 2019 में आई जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ का हिस्सा थे। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर रैपर के साथ एक तस्वीर साझा कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर रैपर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘आप हमें छोड़कर बहुत जल्दी चले गए। आपकी आत्मा को शांति मिले।’’

चतुर्वेदी ने भी फिल्म ‘गली बॉय’ में काम किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर परमार के साथ चैट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। इस चैट में उन्होंने ‘गली बॉय’ के गीत ‘इंडिया 91’ के लिये उन्हें बधाई दी थी। चतुर्वेदी ने लिखा, ‘‘भाई आपकी आत्मा को शांति मिले।’’ 

टॅग्स :गली ब्वॉयरणवीर सिंहमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव