लाइव न्यूज़ :

#MeToo: यौन उत्पीड़न के आरोपों में बुरे फंसे आलोकनाथ, मुंबई पुलिस ने रेप का मामला किया दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2018 11:35 IST

#MeToo की चपेट में आए संस्कारी बाबूजी यानी एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ ओशिवारा पुलसि स्‍टेशन में बलात्‍कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

फिल्म और टीवी जगत संस्कारी बाबू जी के रूप में लोगों के दिलों में घर करने वाले आलोकनाथ पर #MeToo के जरिए हाल ही में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। जिसके बाद से उनकी मुसीबतें हैं कि कम होंने का नाम ही नहीं ले रही हैं। खबर के अनुसार अलोकनाथ के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्‍टेशन में बलात्‍कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

धारा  376  के तहत उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है।  टीवी लेखिका विनता नंदा ने बीते दिनों एक्टर आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया रके जरिए उन्होंने आलोक पर कई तरह के आरोप लगाए थे।

वहीं, कुछ दिनों पहले #MeToo के तहत आरोप लगने के बाद आलोक नाथ को सिंटा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने निष्कासित कर दिया था। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। सिंटा ने ट्विटर पर लिखा है कि मिस्टर आलोक नाथ के खिलाफ कई सारे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप सामने के बाद सिंटा की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने उन्हें संगठन से निष्कासित करने का फैसला किया है। ये आलोकनाथ के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका कहा जा सकता है

विनता नंदा का आलोकनाथ पर आरोप 

विनता ने फेसबुक के जरिए आलोकनाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे घटनातक्रम को सोशल मीडिया पर लिखा है। विंटा ने बिना आलोकनाथ का नाम लिए लिखा है कि उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जब मैं साल 1994 के मशहूर शो 'तारा' के लिए काम कर रही थी। उस शो के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ हुई घटना का भी जिक्र इस पोस्ट में किया गया है। हालांकि आलोकनाथ इस आरोप से साफ इंकार कर रहे हैं। ।

टॅग्स :आलोक नाथ# मी टूरेपमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?