लाइव न्यूज़ :

फिर से पर्दे पर दिखेगा 'गली बॉय' का जलवा, जोया अख्तर ने सीक्वल की तैयारी को लेकर किया खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 13, 2019 08:53 IST

Open in App

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है. वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद किया. जोया अख्तर अब इस फिल्म का सीक्वल बनाने की सोच रही हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जोया एक और हिप हॉप फिल्म पर काम कर रही हैं. जोया ने कहा, ''मैं और मेरी को-राइटर रीमा कागती सोचते हैं कि हमारे देश के हिप-हॉप कल्चर पर करने पर अभी काफी कुछ है. इस थीम पर एक और फिल्म को प्लान किया जा रहा है.'' बता दें कि 'गली ब्वॉय' मुंबई के एक साधारण लड़के की कहानी है, जो बड़ा रैपर बनना चाहता है.

उसकी जिंदगी में प्यार और सपने को लेकर आए उतार-चढ़ाव को इस फिल्म में दिखाया गया है. फिल्म के सीक्वल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दिखाई देगी या नहीं, इस पर जोया ने कोई खुलासा नहीं किया है. 'गली ब्वॉय' में रणवीर ने रैपर के किरदार को निभाने के लिए बहुत मेहनत की थी.

कैरेक्टर में ढलने के लिए उन्होंने देसी रैपर्स से रैप सीखा और रैप की बारीकियों को सीखकर घंटों उसकी प्रैक्टिस भी की थी. यह फिल्म 20 दिनों में करीब 130 करोड़ की कमाई कर चुकी है. यह रणवीर के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म रही है.

टॅग्स :गली ब्वॉयरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी