लाइव न्यूज़ :

'बड़े भाई के चरणों में हमेशा', चैरिटी मैच के दौरान धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर बोले रणबीर सिंह- माही मेरी जान

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2021 17:37 IST

मैच के दौरान रणवीर और धोनी की केमिस्‍ट्री देखते ही बनी थी। तस्‍वीरों में दोनों बाकी टीम मेंबर्स के साथ नियॉन ग्रीन जर्सी में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में भी तस्‍वीरें शेयर कीं और लिखा, 'बड़े भाई के चरणों में हमेशा।'

Open in App
ठळक मुद्दे एक चैरिटी फुटबॉल मैच में पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक साथ खेलते नजर आएइस मौके की रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैंरणवीर सिंह ने धोनी को बड़ा भाई बताते हुए लिखा- माही मेरी जान

मुंबईः यहां ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के लिए एक चैरिटी फुटबॉल मैच में पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक साथ खेलते नजर आए। इस मौके की रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। रणवीर सिंह ने धोनी के साथ की दो तस्वीरें साझा की और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया है। 

मैच के दौरान रणवीर और धोनी की केमिस्‍ट्री देखते ही बनी थी। तस्‍वीरों में दोनों बाकी टीम मेंबर्स के साथ नियॉन ग्रीन जर्सी में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में भी तस्‍वीरें शेयर कीं और लिखा, 'बड़े भाई के चरणों में हमेशा।' इसके साथ ही एक और तस्वीर शेयर की जिसमें दोनो खड़े होकर पोज देते नजर आए है। रणवीर सिंह ने तस्वीर के साथ लिखा- माही मेरी जान। वहीं बीते रविवार को रणवीर प्रैक्‍टिस के बाद धोनी को गले लगाते नजर आए। दोनों एक ही टीम के लिए खेल रहे थे। 

मालूम हो कि धोनी फुटबॉल के बहुत बड़े शौकिन हैं। वे बचपन से ही फुटबॉल खेलते रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह की ऊर्जा हर किसी में देखते बनती है। चाहे फिल्म हो या फिर कोई खेल का मैदान। रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में भी नजर आएंगे। फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है। वे फिल्म में कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।

टॅग्स :रणवीर सिंहएमएस धोनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव