लाइव न्यूज़ :

Video: पीएम मोदी से मुलाकात पर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, PM की तारीफों के पुल बांधते हुए कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2019 15:34 IST

एक्टर रणवीर सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब उनकी मुलाकात हुई थी तो उस वक्त पीएम ने उनसे क्या कहा था।

Open in App

बॉलीवुड के सबसे फेमस अवॉर्ड में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स एक बार फिर लौट रहे हैं। इस साल यह अवॉर्ड शो 23 मार्च 2019 को मुंबई के जियो गार्डन में आयोजित किया जाएगा। रणवीर सिंह को इस बार के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का शोस्टॉपर बनाया गया है।

ऐसे में सोमवार को मुंबई में इसके उद्घाटन समारोह में रणवीर सिंह पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। रणवीर से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई उनकी मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर जमकर खुशी जाहिर की। रणवीर ने बताया कि हां मैं हाल ही में पीएम मोदी से मिला था उन्होंने फिल्मों के लेकर हमसे बहुत कुछ कहा, पीएम ने हमने कहा कि जहां तक हो हम ऐसी फिल्में करें जो भारत में एकता का मैसेज दें, फिल्में खास कर हमारी एकता का मैसेज देने वाली हों। 

एक्टर ने बताया कि उस वक्त मैं पीएम मोदी को अपनी अगली फिल्म के बारे में बताते हुए बेहद खुश था। मैंने पीएम को बताया कि मैं जल्द 83 फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। जो टीम इंडिया के एकता विजय पर है। जिस पर पूरे देश को गर्व है। इसको सुनकर उस वक्त पीएम मोदी काफी खुश हुए थे। 

रणवीर ने शेयर की थी फोटो

प्रधानमंत्री से मीटिंग के बाद सभी कलाकारों ने उनके साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की थी। रणवीर ने भी एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाली थी। जहां दूसरे कलाकारों ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार का ध्यान रखते हुए हाथ मिलाते हुए या सीधे खड़े रहकर तस्वीर खिंचवाई है, वहीं रणवीर पूरी बेबाकी के साथ मुस्कुराते हुए पीएम गले थे।  रणवीर ने इस फोटो के साथ लिखा है- ''जादू की झप्पी। इस महान देश के सम्माननीय प्रधानमंत्री से मिलना आनंददायी है।

टॅग्स :रणवीर सिंहनरेंद्र मोदीफिल्मफेयर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया