लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंट दीपिका के लिए 'बॉडीगार्ड' बने रणवीर सिंह, जामनगर एयरपोर्ट पर पत्नी को भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिखें एक्टर

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2024 10:01 IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh Pregnancy: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय जामनगर हवाई अड्डे पर पति रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की सुरक्षा की।

Open in App

Deepika Padukone-Ranveer Singh Pregnancy: बॉलीवुड के लवेबल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जबसे अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है तब से वह खबरों में बने हुए हैं। फैन्स के बीच प्रेगनेंसी अनाउंस करने के बाद कपल पहली बार मीडिया के सामने आया है जिसके बाद पपराजी के कैमरे ने उन्हें घेर लिया। दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग के लिए जामनगर के लिए रवाना हुए हैं।

इस दौरान उन्हें जामनगर एयरपोर्ट पर देखा गया जहां उनसे मिलने के लिए कई लोगों की भीड़ जुट गई। रणवीर-दीपिका के जामनगर पहुंचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भीड़ के कारण दीपिका को किसी तरह की दिक्क्त न हो इसके लिए हबी रणवीर ने जो किया उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

दीपिका को प्रोटेक्ट करते दिखें रणवीर 

दरअसल, रणवीर और दीपिका का जामनगर में भव्य स्वागत किया गया। उनके हाथों में फूलों का गुलदस्ता दिया गया और मिठाई खिलाई गई। इस दौरान रणवीर भीड़ से प्रेग्नेंट दीपिका को बचाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने हाथों का घेरा दीपिका के चारों ओर रखा। यह क्यूट वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। अपनी लेडी लव के लिए रणवीर का यह अंदाज बेहद दिलचस्प है। 

इस बीच, कपल ने एक दूसरे के साथ मैच मिलाते हुए वाइट आउफीट कैरी किया। दीपिका ने जहां वाइड मेक्सी ड्रेस के साथ कोट कैरी किया था वहीं, रणवीर ने वाइट कैप और साथ में जीन्स और टी-शर्ट पहनी हुई थी। 

बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन गुजरात के जामनगर में किया गया है। जिसमें कई बॉलीवुड के स्टार्स और बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। इसी समारोह में देश-विदेश के कई मेहमान जुटने वाले हैं और दीपिका रणवीर भी इस समारोह के लिए जामनगर में पहुंचे हैं।

मालूम हो कि एयरपोर्ट पर पहुंचने से एक दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपने गर्भावस्था की घोषणा की जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया। एक्ट्रेस की इस खुशी के पल में फैन्स काफी खुश हैं और कपल को बधाई देने वालों की कतार लग गई है। दीपिका ने ऐलान किया है कि उनका बेबी सितंबर महीने में दुनिया में कदम रखने वाला है जिसके लिए वह बेहद उत्साहित है। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणप्रेगनेंसीरणवीर सिंहबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच