लाइव न्यूज़ :

एक दूजे के होकर देश लौटे रणवीर-दीपिका, मांग में सिंदूर सजाए कुछ इस अंदाज में ससुराल पहुंची अभिनेत्री

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2018 10:49 IST

Deepika Padukone and Ranveer Singh: दीपिका-रणवीर को आज  मुंबई पहुंचे। इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट्स में नजर आए।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रीवाज से 14 और 15 नवंबर को शादी कर ली है। ऐसे में अब हमेशा के लिए एक दूजे के होने के बाद ये शादीशुदा जोड़ा देश वापस मुंबई आ गया है। 

 दीपिका-रणवीर को आज  मुंबई पहुंचे। इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट्स में नजर आए। दीपिका यहां गोल्डन रंग के सूट में दिखीं, जबकि रणवीर ने कुर्ते पायजामे के साथ पिंक रंग की कोटी पहनी। दोनों मैचिंग गोगल्स में नजर आए। दीपिका पादुकोण की मांग में सिंदूर साफ देखा जा सकता है। वह पूरी तरह से नवेली दुल्हन की तरह से सज के भारत लौटी हैं।

शादी के बाद अब पहली बार दीपिका खार में अपनी ससुराल पहुंच गई हैं। सुसराल पहुंच कर दोनों ने हाथ हिलाकर बार बार मीडिया  और अपने चाहने वालों का शुक्रियाअदा किया । इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे। 

दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा। 

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया