लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection Day 1: रणवीर-आलिया की ‘गली बॉय’को मिली बम्पर ओपनिंग, जानें कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 15, 2019 12:39 IST

गली बॉय फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर के तौर पर नजर आए हैं। पहले दिन से ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Open in App

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय 14 फरवरी को पर्दे पर रिलीज हो गई है।  फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर के तौर पर नजर आए हैं। पहले दिन से ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत में गली बॉय 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज है। जबकि वर्ल्ड वाइड 4101 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

तरण आर्दश ने ट्वीट करने फिल्म के पहले दिन की कमाई बताई है।  18 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणवीर और आलिया की फिल्म ने 18.70 करोड़ रुपए ओपनिंग डे पर कमा लिए हैं।

बना रिकॉर्ड

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पहला, 15 करोड़ से ज्यादा कमाई के साथ ये 2019 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दूसरा, सिम्बा के बाद ये रणवीर के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई क्योंकि सिम्बा ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

गली बॉय की कहानी

गली बॉय की कहानी मुराद (रणवीर सिंह) की मुराद पूरी होने की कहानी है। मुंबई के धारावी में रहने वाला मुराद शेख (रणवीर सिंह) के सपने बहुत बड़े है। लेकिन गरीबी और घर के हालत हालात मुराद को तोड़कर रख देते हैं। उसके अंदर एक अलग तरह की जवाला है और उसे रैप में उम्मीद की किरण दिखती है। एक दिन कॉलेज में मुराद की मुलाकात रैपर एमसी शेर से होती है और उसे रैप में उम्मीद की किरण दिखती है। कैसे धारावी के स्लम में रहने वाला मुराद रैपर  'गली बॉय' के नाम से मशहूर होता है और  रैपर बनने के लिए किन हालातों का सामना करना पड़ता है, यही है फिल्म की कहानी। साथ ही सफीना अली (आलिया भट्ट) के साथ मुराद की बहुत ही प्यारी और क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है।

टॅग्स :गली ब्वॉयबॉक्स ऑफिस कलेक्शनरणवीर सिंहआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया