लाइव न्यूज़ :

'नहीं आया अपना टाइम', ऑस्कर की रेस से बाहर हुई रणवीर-आलिया की 'गली बॉय'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 17, 2019 10:27 IST

ऑस्कर में भेजने के लिए इस साल भारत की ओर से करीब 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थी। लेकिन बाद में गली बॉय का नाम इसके लिए फाइनल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को ऑस्कर के लिए भेजा गया था। फिल्म भारत की तरफ से 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजी गई थी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को ऑस्कर के लिए भेजा गया था। लेकिन फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। फिल्म भारत की तरफ से 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स  के लिए भेजी गई थी। गली बॉय बेस्ट इंटनेशन फीचर फिल्म के लिए भेजी गई थी।

 एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की टॉप 10 लिस्ट जारी की जिसमें 'गली ब्वॉय' का नाम शामिल नहीं है।

ऑस्कर में भेजने के लिए इस साल भारत की ओर से करीब 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थी। लेकिन बाद में गली बॉय का नाम इसके लिए फाइनल हुआ था।  'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक', 'केसरी', 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों से लड़ाई के बाद 'गली ब्वॉय' को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। रणवीर- आलिया की सुपरहिट फिल्म को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका में हैं जबकि आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं। रणवीर-आलिया के अलावा इसमें विजयराज, कल्कि केकला, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष भी मुख्य भूमिका में हैं। 

टॅग्स :गली ब्वॉयरणवीर सिंहआलिया भट्टऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल