लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्‍चन-रानी मुखर्जी की 'ब्लैक' फिल्म ने बदल दी काजल अग्रवाल की सोच, फिर रणदीप हुड्डा संग किया 'किस' सीन

By अमित कुमार | Updated: May 5, 2020 14:47 IST

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना करने वाली काजल अग्रवाल ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकाजल अग्रवाल ने फिल्मों में बोल्ड सीन या लिपलॉक करने से साफ इनकार कर रखा था। अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल की गिनती आज टॉप की साउथ एक्ट्रेसेस में की जाती है।

दक्षिण फिल्मों की सुपरस्टार और कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल की गिनती आज टॉप की साउथ एक्ट्रेसेस में की जाती है।  

काजल अग्रवाल ने फिल्मों में बोल्ड सीन या लिपलॉक करने से साफ इनकार कर रखा था। इस वजह से उनके हाथों से कई बड़ी फिल्मों का ऑफर भी छूट गया। लेकिन रणदीप हुड्डा के साथ पहली बार वह स्क्रीन पर फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में लिपलॉक करती नजर आईं। काजल ने इसके पीछे की वजह अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' के एक सीन को बताया। 

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान काजल ने कहा, 'इस फिल्म में दोनों ही शारीरिक रूप से अक्षम होते हैं। अमिताभ सीनियर जरूर थे पर जब एक सहारा दे रहा इंसान किस करता है तो वह अहसास कुछ और होता है। मेरी फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में भी कुछ इसी तरह की सिचुएशन थी, इसलिए मैंने ऑन स्क्रीन लिपलॉक करना मंजूर किया। 'ब्लैक' फिल्म के उस सीन मेरी सोच पूरी तरह से बदलकर रख दी थी।'

लिएंडर पेस के साथ जोड़ा जा रहा है नाम

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार काजल अग्रवाल टेनिस आइकन लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। पेस संग काजल की अफेयर की खबरें बी-टाउन के गलियारों में छाई हुई हैं। ये खबर हर किसी को चौंकाने वाली है। खबर के अनुसार फिलहाल दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझने की कोशिश कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ा लेंगे। हालांकि काजल ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में कुछ भी बोलने से फिलहाल मना कर दिया है। 

टॅग्स :काजल अग्रवालअमिताभ बच्चनरानी मुखर्जीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव