लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी हीरोइन ने शेयर किया स्वीमिंग पूल में नहाने का वीडियो, 'दिलबर' गाने पर दिखाई अदा

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 29, 2018 13:47 IST

इन दिनों रानी चटर्जी अपनी आने वाली एक अन्य फिल्‍म 'जीरो बनल हीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Open in App

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ वीडियो शेयर कर के सुर्खियां बटोरी हैं। इन वीडियो में वह स्वीमिंग पूल में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनकी कुछ अदाएं दिखाई दे रहीं हैं, इनमें बैकग्राउंड में कभी दिलबर-दिलबर तो कभी अंग्रेजी गाने बजते दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो की लंबाई बेहद छोटी हैं, लेकिन रानी चटर्जी के चाहने वालों की संख्या इतनी है कि यह छोटा सा वी‌डियो भी वायरल हो गया।

रानी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सोच-समझकर फिल्में करनी वाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है। रानी ने महिला प्रधान फिल्में 'मैं रानी हिम्मत वाली', 'हमसे बढ़कर कौन' करके यह जता दिया था कि वह अकेले दम पर भी फिल्म चला सकती हैं। वह साल 2007 से ही भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्तमान सभी भोजपुरी स्टार रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव के साथ काम किया है। फिल्म आंकड़ों की विश्वसनीय वेबसाइट आईएमडीबी ने उनकी 17 फिल्मों का उल्लेख किया है।

रानी को लगातार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से भी करीब हैं। वह ना केवल बॉलीवुड को करीब से फॉलो करती हैं, वह कई बार बॉलीवुड के गानों व दृश्यों की मिमिक्री कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। आईएमडीबी डॉट कॉम के अनुसार रानी इस वक्त आसरा फिल्म में काम कर रही हैं। इसमें वह चानी के किरदार में नजर आएंगी।

हालांकि रानी इस साल तीन साल बाद वापसी कर रही हैं। आईएमडीबी के अनुसार उनकी अंतिम फिल्म दूलारा थी। यह फिल्म 2015 में आई थी। इससे पहले वह फिल्मों काफी सक्रिय थीं। करीब नौ सालों तक हर साल उन्होंने एक दो हिट फिल्में दीं। लेकिन 2015 के बाद उन्होंने खुद को इंडस्ट्री दूर कर लिया। पर फिर से वह वापसी कर रही हैं।

स्वीमिंग पूल में ही एक अन्य वीडियो में उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री निधी झा भी दिखाई दे रही हैं। इसमें दोनों अंग्रेजी के मशहूर गाने 'आई एम बॉबी गर्ल' पर जलवा बिखेरती दिख रही हैं।

एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार इन दिनों रानी अपनी आने वाली एक अन्य फिल्‍म 'जीरो बनल हीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया