लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के पीएम मोदी को सपोर्ट करने पर बोलीं बहन रंगोली चंदेल, कहा- जान के दुश्मन बन गए हैं

By मेघना वर्मा | Updated: July 8, 2019 16:59 IST

कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या जल्द ही रिलीज होने वाली है। कंगना की दूसरी फिल्म पंगा का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। 

Open in App

कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म जजमेंटल हैं क्या में बिजी हैं। राजकुमार राव के साथ अपनी दूसरी फिल्म का वो लगातार प्रमोशन कर रही हैं। वहीं कंगना की बहन रंगोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। रंगोली चंदेल ने इस बार नरेन्द्र मोदी को सपोर्ट करने को लेकर बात कही है। 

दरअसर अपने फिल्म के प्रमोशन के चलते कंगना रनौत एक पत्रकार पर भड़क गईं। कहा सुनी में कंगना ने पत्रकार से कहा कि वो उनके बारे में इतना गलत कैसे लिख सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो पर पत्रकार के साथ रंगोली चंदेल ने एक ट्वीट किया है। 

रंगोली ने पत्रकार जस्टिन राव और कंगना की फोटो शेयर कर लिखा, 'अपने यहां मीडिया की हालत तो देखो, जब से कंगना ने मोदी जी को सपोर्ट किया है और नेशनलिस्ट फिल्में बनाई है, तब से ये सब लिबरल उसकी जान के पीछे पड़ गए हैं। यही जस्टिन राव कंगना के आगे-पीछे घूमता था।' 

 

 

रंगोली चंदेल ने आगे लिखा कि कोई मर्णिकर्णिका जैसी फिल्म को खराब कैसे कह सकता है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। इंटरव्यू में कंगना रनौत पत्रकार पर इतनी भड़क गईं की बीच-बचाव के लिए एकता कपूर को बीच में आना पड़ा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या जल्द ही रिलीज होने वाली है। कंगना की दूसरी फिल्म पंगा का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?