लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित रणधीर कपूर को आईसीयू में किया गया शिफ्ट, कल हुए थे अस्पताल में भर्ती

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 30, 2021 11:24 IST

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गुरुवार को रणधीर कपूर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे रणधीर कपूर की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को आई थी, इसके बाद अस्पताल में हुए थे भर्तीरणधीर कपूर ने बताया है कि वे पूरी तरह ठीक हैं, कुछ और टेस्ट के लिए उन्हें आईसीयू में लाया गया हैरणधीर कपूर को शुरुआत में कोरोना के कुछ मामूली लक्षण थे, इसके बाद उनका टेस्ट कराया गया था

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि उन्हें आईसीयू में रखा  गया है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रणधीर कपूर ने खुद के आईसीयू में भर्ती किए जाने की जाकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कोरोनो से जुड़े कुछ टेस्ट के लिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है ।

अभिनेता ने कहा कि अस्पताल में उनका अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा, 'खासतौर पर मैं टीना अंबानी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सब कुछ नियंत्रण में है और मेरे लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर हर समय मेरे पास है।'

इससे पहले रणधीर कपूर ने कल कहा था कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें ऑक्सीजन या आईसीयू में शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि 74 वर्ष  अभिनेता को पहले कुछ मामूली लक्षण थे , जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई ।    

पिछले साल रणधीर कपूर ने 30 अप्रैल को अपने छोटे भाई और अभिनेता ऋषिक कपूर को खो दिया था। ऋषि 2018 से कैंसर से पीड़ित थे। रणधीर की बहन रितु नंदा की  भी 2020 मृत्यु हो गई थी । उसके बाद 9 फरवरी 2021 को अभिनेता ने अपने भाई राजीव कपूर को भी खो दिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!