लाइव न्यूज़ :

एक्टर रणदीप हुड्डा ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लेकर किया ट्वीट, कही यह बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2020 16:34 IST

रणदीप हुड्डा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। रणदीप का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।वह हर एक सामाजिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। रणदीप एक अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बाबुल सुप्रीयो को एक खास ट्वीट किया है।

अपने ट्वीट के जरिए रणदीप हुड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री से वन विभाग के कर्मियों को सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के जितना ही लाभ देने की अपील की है। रणदीप हुड्डा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। रणदीप का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

रणदीप हुड्डा ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यायवर मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बाबुल सुप्रियो को संबोधित करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि जैसा कि पहले भी बताया गया था, क्या वन विभाग के कर्मियों को सीमा की रक्षा करने वाले सभी वर्दीधारी कर्मियों के समान ही लाभ नहीं दिया जाना चाहिए?। रणदीप ने सरकार से खास अपील इस कारण से की है क्योंकि कुछ समय पहले  गर्मी के वजह से केरल के जंगल में आग फैल गई, जिसमें तीन वन अधिकारियों ने अपनी जान गंवा दी। वे अधिकारी आग को जिले के बॉर्डर पर मौजूद देशमंगलम तक फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस कोशिश में ही तीनों अधिकारियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) हाल ही में फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) में नजर आए हैं। ये फिल्म वैलेंटाइंस डे के मौके पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। लेकिन फिर भी कार्तिक ने अपनी एक्टिंग की छाप फैंस से बीच छोड़ी है। इस फिल्म ने अब तक 25 करोड़ की कमाई कर ली है।

टॅग्स :रणदीप हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आई नन्ही परी, दंपति ने सोशल मीडिया पर साझा की बेटी की तस्वीर

बॉलीवुड चुस्कीRandeep Hooda-Lin Laishram: रणदीप हुड्डा बनेंगे पिता, पत्नी लिन लैशराम संग शेयर की फोटो

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म 'जाट' में चर्च सीन को लेकर बवाल, सनी देओल-रणदीप हुड्डा के खिलाफ FIR; जानिए क्यों

बॉलीवुड चुस्कीParis Olympics 2024: अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने पर सेलेब्स ने मनाया जश्न, रेसलर को कुछ यूं दी बधाई

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा ने खोला बॉलीवुड पार्टियों का राज, मस्ती नहीं ये सब करने के लिए जाते हैं लोग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?