लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद रणबीर के नीतू कपूर संग बदले थे रिश्ते, एक्टर पेरेंट्स से नहीं करते थे बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2020 14:52 IST

आज बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानिए कि दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद रणबीर और नीतू के रिश्ते कैसे बदले थे।

Open in App
ठळक मुद्देखबरें चल रही थीं कि नीतू कपूर ही रणबीर और दीपिका के ब्रेकअप का कारण थीं। इन सभी खबरों को खारिज करते हुए रणबीर ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी मां दीपिका पादुकोण को बहुत प्यार करती थीं

किसी समय में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के चर्चे दूर-दूर तक होते थे। इस जोड़ी को बॉलीवुड का पॉवर कपल माना जाता था। हालांकि, आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं। मगर दोनों के ब्रेकअप के समय कई सारी बातें सामने आईं। बताया जाता है कि नीतू कपूर और रणबीर के बीच दीपिका के कारण दरार पैदा हो गया था। 

रणबीर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर ने इस बात का खुलासा किया था कि जब दीपिका से उनका ब्रेकअप हुआ था, तब उनकी काफी आलोचना हुई थी। मगर किसी को इसके पीछे का कारण नहीं मालूम है। यही नहीं, एक्टर ने ये बात भी स्वीकार की थी कि ब्रेकअप के बाद उनके घर का माहौल भी काफी बिगड़ गया था। रणबीर ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वो अपने पेरेंट्स से ठीक से बात नहीं करते थे।

नीतू कपूर संग खराब हो गए थे रिश्ते

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इसके अलावा उन्हें ये भी लगता था कि उनकी मां नीतू कपूर के साथ उनके संबंध भी उस समय खराब हो गए थे। रणबीर कपूर ने कथित तौर पर यह भी कहा कि वह उस दौरान बहुत अकेले हो गए थे। इतना ही नहीं, वो अपने माता-पिता के साथ गलत तरीके से व्यवहार करने की कोशिश भी करते थे। मालूम हो, इससे पहले खबरें चल रही थीं कि नीतू कपूर ही रणबीर और दीपिका के ब्रेकअप का कारण थीं। 

दीपिका से प्यार करती थीं नीतू 

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

मगर इन सभी खबरों को खारिज करते हुए रणबीर ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी मां दीपिका पादुकोण को बहुत प्यार करती थीं और अभिनेत्री के साथ उनके ब्रेकअप के पीछे उनका कोई हाथ नहीं था। बता दें, अब रणबीर और दीपिका दोनों ही अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। जहां रणबीर इस समय आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं तो वहीं दीपिका रणवीर सिंह के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं। 

टॅग्स :नीतू सिंहरणबीर कपूरदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल