लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों नहीं बना रहे अकाउंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 17, 2020 14:51 IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इस बात से पर्दा उठाया है कि वो आखिरकार सोशल मीडिया क्यों नहीं इस्तेमाल करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर दूसरे अकाउंट से लोगों को करते हैं स्टॉकजल्द ही फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं

आजकल के समय में अधिकतर बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। मगर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ऐसे एक्टर हैं, जोकि सोशल मीडिया से काफी दूर हैं। वैसे तो उनकी कजिन बहन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी इससे दूर थीं, लेकिन वो इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बना चुकी हैं। वहीं, रणबीर अभी भी सोशल मीडिया से दूर ही हैं। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है।

सोशल मीडिया के मामले में आलसी हैं रणबीर

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया था कि आखिर वो सोशल मीडिया पर क्यों नहीं हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वो जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं। उनके अनुसार वो काफी आलसी हैं। उनका कहना है कि अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करने में और किसी बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाले प्लेयर को बधाई देने में वो काफी आलसी हैं। रणबीर को लगता है कि ये अपने ऊपर जिम्मेदारी लेने वाला काम है। 

दूसरों को स्टॉक करते हैं रणबीर कपूर

रणबीर ने ये भी बताया था कि वो अपनी फिल्मों और शूट्स में बेहद बिजी हैं, जिसके चलते भी उन्हें सोशल मीडिया के लिए टाइम नहीं मिलता। ऐसे में रणबीर नहीं चाहते कि कुछ और चीजें भी उन्हें बिजी रखें। अपनी बात को जारी रखते हुए एक्टर ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, उनके लिए अच्छी बात है लेकिन उनके पास इसके लिए समय नहीं है। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने भले ही अपने नाम से अकाउंट ना बनाया हो, लेकिन वो दूसरे अकाउंट से लोगों को स्टॉक जरूर करते हैं। 

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आएंगे नजर

वहीं, रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर और आलिया के अलावा इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनी (Nagarjuna Akkineni), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और मोनी रॉय लीड रोल में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल