लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection Sanju: रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, ये रही पहले दिन की कमाई

By विवेक कुमार | Updated: June 30, 2018 10:48 IST

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई है।  फिल्म में संजय दत्त के जीवन के कई गहरे राज से पर्दा उठाया गया है।

Open in App

मुंबई, 30 जून: राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' 29 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई। काफी समय से फैन्स के बीच इस इस फिल्म को लेकर बेसब्री थी। अब जब कि फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म 'संजू को साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। संजू ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, 'संजू' ने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसी के साथ रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। 

कमाई के मामले में रणबीर कपूर की 'संजू' ने सलमान खान की 'रेस-3', टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2', और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया है।

बता दें  कि राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई है।  फिल्म में संजय दत्त के जीवन के कई गहरे राज से पर्दा उठाया गया है। राजकुमार हिरानी की 'संजू' में संजय दत्त की ड्रग्स से जंग और मुंबई बम विस्फोट तथा आर्म्स एक्ट में नाम आने  के बाद उन्होंने जो झेला उसे बखूबी दिखाने की कोशिश की है। 

मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड और भी ज्यादा कमाई करेगी।  परेश रावल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का रोल निभा रहे हैं। वहीं मनीषा कोईराला उनकी मां नरगिस दत्त के रोल में हैं। पत्नी मान्यता का किरदार अभिनेत्री दिया मिर्जा निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल भी दिखेंगे।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनरणबीर कपूरसंजु
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया