लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने को लेकर दिए बयान पर बोले रणबीर कपूर- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 25, 2023 16:17 IST

रणबीर ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और कहा कि वह नहीं चाहते कि यह किसी भी तरह से विवादास्पद हो।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने इस बयान पर सफाई दी है कि वह पाकिस्तानी फिल्म में काम करना पसंद करेंगे।रणबीर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशनल इवेंट में इस बारे में बात की।पिछले साल दिसंबर में रणबीर ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने इस बयान पर सफाई दी है कि वह पाकिस्तानी फिल्म में काम करना पसंद करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशनल इवेंट में इस बारे में बात की। रणबीर ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और कहा कि वह नहीं चाहते कि यह किसी भी तरह से विवादास्पद हो।

पिछले साल दिसंबर में रणबीर ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। वह एक पैनल का भी हिस्सा थे और एक पाकिस्तानी फिल्म निर्माता द्वारा उनसे पूछा गया था कि क्या वह किसी प्रोडक्शन में अभिनय करने के लिए तैयार हैं, अगर वह कहीं और सेट किया गया हो। इसपर रणबीर ने कहा था, "बेशक। मुझे लगता है कि कलाकारों के लिए खासकर कला के लिए कोई सीमा नहीं होती...बेशक मुझे अच्छा लगेगा।"

हिंदुस्तान टाइम्स ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बताया कि रणबीर ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। मैं एक फिल्म समारोह में गया था और बहुत सारे पाकिस्तानी फिल्म निर्माता मुझसे यह सवाल पूछ रहे थे, 'अगर आपके पास एक अच्छा विषय है तो क्या आप इसे करेंगे?' इसलिए, मैं नहीं चाहता था कि यह किसी भी तरह से विवादास्पद हो। मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ा विवाद था।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन, मेरे लिए फिल्में फिल्में हैं, कला कला है। मैंने फवाद (खान) के साथ ऐ दिल है मुश्किल में काम किया है। मैं पाकिस्तान के बहुत से कलाकारों को जानता हूं। राहत (फतेह अली खान) और आतिफ असलम ऐसे महान गायक हैं जो हिंदी सिनेमा में अपना योगदान देते थे। तो, सिनेमा सिनेमा है। मुझे नहीं लगता कि सिनेमा सीमाएं देखता है। लेकिन बेशक आपको कला का सम्मान करना होगा लेकिन साथ ही कला आपके देश से बड़ी नहीं है। इसलिए, जिस किसी के भी आपके देश के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं, आपकी पहली प्राथमिकता हमेशा आपका देश होगा।"

टॅग्स :रणबीर कपूरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल