लाइव न्यूज़ :

VIDEO: रणबीर कपूर को नहीं पसंद करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण', कहा- हमारे नाम पर पैसे कमाते हैं वो

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 24, 2020 16:15 IST

करण जौहर (Karan Johar) के कॉफी विद करण (Koffee with Karan) को लेकर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का (Ranbir Kapoor) एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शो की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर की AIB को दिए एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर हो रही वायरलकरण जौहर के शो कॉफी विद करण के खिलाफ अनुष्का शर्मा के साथ आवाज उठाने वाले थे रणबीर

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद बॉलीवुड में चल रहे  भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) और खेमेबाजी (लॉबिंग) को लेकर बहस जारी है। ऐसे में फैंस लगातार स्टार किड्स के साथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोडक्शन हाउसेज को लताड़ रहे हैं। इस लिस्ट में करण जौहर (Karan Johar) के अलावा सलमान खान (Salman Khan), टी-सीरीज, भंसाली प्रोडक्शंस और यशराज फिल्म्स भी शामिल हैं। 

कॉफी विद करण को लेकर बोले रणबीर कपूर

यही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तो ऐसे वायरल हुए हैं, जिसमें कई सेलेब्स सुशांत का मजाक उड़ाते हुए नजर आए। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिसमें कुछ बॉलीवुड स्टार्स  करण जौहर के शो कॉफी विद करण (Koffee with Karan) में सुशांत को लेकर तमाम बातें की गई थीं। वहीं, इस बीच बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का (Ranbir Kapoor) एक पुराना वीडियो इन दिनों काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कॉफी विद करण की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं। 

रणबीर वीडियो में बता रहे हैं कि वो अब करण के शो से थक चुके हैं। एआईबी को दिए गए एक पुराने वीडियो में रणबीर ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें करण का शो पसंद नहीं हैं। इस इंटरव्यू में रणबीर कपूर से सवाल किया गया था कि क्या वो करण जौहर के शो कॉफी विद करण से थक चुके हैं? इसपर जवाब देते हुए एक्टर ने बोला कि हां मैं थक चुका हूं। वीडियो में रणबीर ये भी कह रहे हैं कि वो उनके शो में नहीं जाना जाते। 

अनुष्का शर्मा के साथ प्रोटेस्ट करना चाहते थे रणबीर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वो और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) तो इस शो के बारे में प्रोटेस्ट भी करने वाले थे और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इसमें अपने साथ लेना चाहते थे क्योंकि ये सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इस सीजन का हिस्सा भी नहीं बनना चाहता था, लेकिन मुझे जबरदस्ती बुलाया गया। अपनी बात को जारी रखते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि करण हमारे (सेलेब्स) नाम पर पैसा कमाते हैं। हमें पूरे साल इस शो पर दिए गए बयानों के कारण निशाना बनाया जाता है। हमें हैंपर में भी कुछ नहीं मिलता। बस एक आईफोन पकड़ा दिया जाता है।

टॅग्स :रणबीर कपूरसुशांत सिंह राजपूतकरण जौहरकॉफ़ी विद करणअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल