लाइव न्यूज़ :

जिस डॉगी से रणबीर कपूर करते हैं बेशुमार प्यार उसी ने एक्टर को लिया काट, जाना पड़ा अस्पताल

By अमित कुमार | Updated: July 16, 2020 12:29 IST

शूटिंग नहीं होने के कारण अधिकतर स्टार्स इन दिनों अपना अधिक से अधिक समय घर पर बिता रहे हैं। इस दौरान वह घर पर अपने पालतू जानवरों के साथ मस्ती करते दिखाई पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पालतू जानवरों से काफी प्यार करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर को डॉगी ने काट लिया, जिसके बाद वह अपना इलाज कराने अस्पताल भी गए।

बॉलीवुड सेलिब्रेटी के पास डॉग होना आम बात है। फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर कलाकारों के पास पालती जानवर है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास भी डॉग है उनके इस पालतू कुत्ते का नाम शनौक था। लेकिन 2013 में बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास एक क्‍यूट सा डॉग है, जिसका नाम 'ब्रांडो' है।  

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी पालतू जानवरों से काफी प्यार करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वह अपने पालतू डॉगी से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन हाल ही में आई खबर के मुताबिक उन्हें उनके ही पालतू डॉगी ने काट लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर को डॉगी ने काट लिया, जिसके बाद वह अपना इलाज कराने अस्पताल भी गए। 

रणबीर के चेहरे पर डॉगी का अटैक

रणबीर कपूर के डॉगी ने रणबीर के चेहरे पर अटैक कर दिया था। जिससे उनके चेहरे पर चोट आई है। इस चोट को गंभीरता से लेते हुए एक्टर ने बिना देर किए अस्पताल जाकर डॉक्टर से सलाह ली।  रणबीर के पास कई डॉग्स और कैट्स हैं। जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। रणबीर की तरह उनकी गर्लफ्रेंड आलिया को भी पालतू जानवर काफी पसंद है। 

डॉगी लियोनेल के साथ मस्ती करती रहती हैं आलिया

आलिया भट्ट को कई बार रणबीर के पेट डॉगी लियोनेल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। बता दें कि रणबीर इस समय आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाओं का माहौल गर्म है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर आखिर कब आलिया को अपनी दुल्हनिया बनाते हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?