लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान पुलिस ऑफिसर बनेंगे तो रणबीर होंगे उनके कॉन्स्टेबल!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 29, 2019 08:39 IST

किंग खान शाहरुख और रणबीर कपूर दोनों ने शिकायत की कि इतने साल के करियर में उन्होंने अब तक पुलिस का किरदार नहीं निभाया है.

Open in App

'उमंग 2019' पुलिस का प्रोग्राम था इसलिए इस मुद्दे पर बातें भी खूब हुई. इस दौरान स्टेज पर पहुंचे किंग खान शाहरुख और रणबीर कपूर दोनों ने शिकायत की कि इतने साल के करियर में उन्होंने अब तक पुलिस का किरदार नहीं निभाया है. रणबीर ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि बीच में उनकी कुछ फिल्में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं. ऐसे में एक दिन वह कहीं जा रहे थे तब एक ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका और आधे घंटे तक लेक्चर दिया कि उन्हें कैसे रोल करने चाहिए. रणबीर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने उनसे कहा कि उन्हें पुलिस वाली फिल्में करनी चाहिए. लेकिन रणबीर ने शिकायत की कि उन्हें पिछले 10 साल में कोई कॉप फिल्म नहीं मिली है. रणबीर के इस वाक्य को सुनते ही शाहरुख ने कहा कि उन्हें तो पिछले 25 साल में कोई भी कॉप फिल्म नहीं मिली है. शाहरुख ने कहा, ''पहले मैं एक कॉप फिल्म में काम करूंगा, उसके बाद तुम करना.'' इस पर रणबीर ने कहा, ''नहीं, जिस फिल्म में आप (शाहरुख) पुलिस अफसर का रोल करेंगे उस फिल्म में मैं एक कॉन्स्टेबल का रोल निभाने को तैयार हूं.'' शाहरुख ने उन्हें प्रॉमिस किया कि जैसे ही उन्हें पुलिस वाले का कोई बड़ा रोल मिलेगा, वह अपने असिस्टेंट का रोल रणबीर को ऑफर करेंगे.

टॅग्स :शाहरुख़ खानरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल