लाइव न्यूज़ :

इस चैनल पर आज से फिर देख सकेंगे आप रामानंद सागर की 'रामायण', जानिए कितने बजे शुरू होगा धारावाहिक

By अमित कुमार | Updated: May 4, 2020 18:18 IST

'रामायण' की पॉपुलैरिटी को देखते हुए स्टार प्लस एक बार फिर इसे प्रसारित करने जा रहा है। 4 मई से यह शो हर शाम 7:30 बजे से ऑन एयर होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी।रामायण की तरह रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' को भी फैंस से भरपूर प्यार मिला।

दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' खत्म हो गई है। लेकिन लॉकडाउन बढ़ जाने की वजह से फैंस शो के जल्द खत्म हो जाने से निराश हैं। ऐसे लोग जो दूरदर्शन पर 'रामायण' का आनंद नहीं उठा पाए। वह आज से एक बार फिर इस धारावाहिक का शुरू से लुफ्त उठा सकते हैं। दरअसल, 4 मई सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर किया जा रहा है।

स्टार प्लस चैनल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘रामायण’ 4 मई से सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर। इसके साथ ही ‘राम’ अक्का अरुण गोविल, ‘सीता’ अक्का दीपिका चिखलिया और ‘लक्ष्मण’ अक्का सुनील लहरी को टैग भी किया गया है। रामायण की तरह रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' को भी फैंस से भरपूर प्यार मिला। लव-कुश के रामकथा को सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस भावुक नजर आए।

भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से इसका प्रसारण दोबारा किया गया। इस बार भी लोगों ने इस धारावाहिक को भरपूर प्यार दिया। रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वजह से दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया।

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरस्टार प्लसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल