लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप से बॉलीवुड डायरेक्टर का सवाल, पूछा- कभी नरेंद्र मोदी के वेलकम के लिए इतना पैसा खर्च करेंगे अमेरिकी

By अमित कुमार | Updated: February 25, 2020 15:17 IST

ट्रंप के स्वागत की तैयारियों में खर्चे किए जाने वाले पैसों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। बॉलीवुड और साउथ के जाने-माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ट्रंप के भव्य स्वागत पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देराम गोपाल वर्मा ने कहा कि क्या भारत की तरह अमेरिका भी मोदी का स्वागत इस तरह करेंगे। राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर फैंस का खूब रिएक्शन आ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया। ट्रंप के स्वागत की तैयारियों में खर्चे किए जाने वाले पैसों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। बॉलीवुड और साउथ के जाने-माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ट्रंप के भव्य स्वागत पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि क्या भारत की तरह अमेरिका भी मोदी का स्वागत इस तरह करेंगे। 

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीयों ने डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन क्या कभी अमेरिकी मोदी पर हजारों रुपये खर्च कर पाएंगे?' राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर फैंस का खूब रिएक्शन आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार भारत आए ट्रंप ने सोमवार को अपने विमान से हिन्दी में ट्वीट किया कि वह भारत आने को उत्सुक हैं और कुछ ही देर में वह सबसे मुलाकात करेंगे। इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था ‘‘अतिथि देवो भव:।’’

मोदी ट्रंप वार्ता पर सिनेटर टेड क्रूज का बयान

बता दें कि अमेरिका के सांसदों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हित एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम बताया है। सीनेटर टेड क्रूज ने सोमवार को कहा कि भारत मित्र है, सहयोगी है और धरती पर सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ट्रंप और मोदी की मुलाकात अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। पिछले वर्ष टेक्सास में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए मुझे गर्व की अनुभूति हुई थी और वहां मैंने भारत-अमेरिकी मित्रता के प्रति अपना दृढ़ संकल्प दोहराया था।’’ सांसद पीट ओल्सन ने कहा कि भारत में ट्रंप का जिस तरह स्वागत हुआ वह देखकर बहुत अच्छा लगा। 

टॅग्स :राम गोपाल वर्माडोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव