लाइव न्यूज़ :

देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए मेगा पावर स्टार राम चरण, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे अभिनेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 14:51 IST

राम चरण ने 800 से 900 स्टूडेंट्स को, युद्ध के दिग्गजों, सेना के जवानों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और मीडिया पेशेवरों को इंस्पायर किया, जिन्होंने इस समारोह में अपने गहन शब्दों के साथ हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरआरआर के अभिनेता ने कहा- मैं सेना के अधिकारियों पर पूरी तरह से फिदा हूंसाउथ फिल्म के स्टार ने कहा- हम आर्मी की वजह से देश में सांस ले पाते हैं

हैदराबाद: मेगा पावर स्टार राम चरण हैदराबाद के परेड ग्राउंड में वीरुला संकू स्मारक में भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में रैथ लेइंग सेरेमनी में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। यह इवेंट भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

ऐसे में सुपरस्टार राम चरण ने 800 से 900 स्टूडेंट्स को, युद्ध के दिग्गजों, सेना के जवानों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और मीडिया पेशेवरों को इंस्पायर किया, जिन्होंने इस समारोह में अपने गहन शब्दों के साथ हिस्सा लिया था। एक्टर ने स्टूडेंट्स से यह याद रखने के लिए कहा कि कैसे सेना के अधिकारी हमारे देश के सभी कोनों में कठोर मौसम का सामना करते हैं ताकि हम यहां शांति से रह सकें और अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को पूरा करें। 

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि स्टूडेंट्स हमेशा यह याद रखें कि हम जिस हवा में सांस लेते हैं, जिस रास्ते पर चलते हैं, जिस देश में हम इतने गर्व और शांति से रहते हैं, वह पूरी तरह से यहां बैठे अधिकारियों और दिग्गजों की वजह से है। मैं सेना के अधिकारियों पर पूरी तरह से फिदा हूं। किसी भी वर्दी में किसी पुरुष या महिला को देखकर मुझे बहुत गर्व होता है। मैंने अब तक जिन 14 फिल्मों में काम किया है, उनमें मैंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कुछ भूमिकाएं निभाई हैं जिसमें  मैंने पुलिस की वर्दी पहनी है जैसे कि ध्रुव, जंजीर और लेटेस्ट रिलीज आरआरआर। मैं आज यहां सिर्फ इसलिए खड़ा हूं क्योंकि आप सभी ने हमारे लिए लड़ाई लड़ी है।"

यहां राम चरण ने उन्हें इस इवेंट में बुलाने के लिए अधिकारियों और छात्रों का शुक्रिया किया कि वो इस तरह के एक नोबल प्रोग्राम का हिस्सा बने सकें। यही नहीं आगे उन्होंने यह करते हुए शो को खत्म किया कि, "मैं उम्मीद करता हूं कि मैं इस देश के लिए किसी भी तरह की सेवा करना जारी रखूंगा और भारतीय सेना, भारतीय नौसेना को पूरा सपोर्ट करूंगा," और सबको जय हिंद किया। आपको बता दे, इस आयोजन की थीम राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले युद्ध नायकों के प्रति आभार प्रकट करना और अगली पीढ़ी को देश की सेवा के लिए प्रेरित करना है।

टॅग्स :हैदराबादभारतीय सेनाआजादी का अमृत महोत्सव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?