लाइव न्यूज़ :

Petta Review : वॉर्डन और पॉलिटिशन के वॉर पर है रजनीकांत की 'पेट्टा', फैंस थिएटर में सीटी बजाने को होंगे मजबूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2019 16:02 IST

कबाली, काला, 2.0 के बाद 2019 में भी रजनीकांत फैंस के लिए सौगात लेकर आए हैं। पोंगल वीक में उनकी फिल्म पेट्टा पर्दे पर मीडिया को दिखा दी गई है।

Open in App

कलाकार-रजनीकांत,विजय सेतुपति,सिमरन,नवाजुद्दीन सिद्दीकी निर्देशक- कार्तिक सुब्बाराज अवधि-2 घंटा 51 मिनटरेटिंग-3स्टार

कबाली, काला, 2.0 के बाद 2019 में भी रजनीकांत फैंस के लिए सौगात लेकर आए हैं। पोंगल वीक में उनकी फिल्म पेट्टा पर्दे पर मीडिया को दिखा दी गई है। इसे तीन भाषाओं (तमिल, तेलुगू और हिंदी) में रिलीज किया गया है। रजनीकांत के अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेथुपथी, सिमरन बग्गा अभिनय का तड़का लगा रहे हैं। पेट्टा एक गैंगस्टर ड्रामा मूवी है। जो फैंस को थिएटर में सीटी बजाने पर मजबूर करेंगे। ये 1980-90 एरा के बैकग्राउंड पर बनी है, फिल्म में रजनीकांत 90s के गेटअप में दिखते हैं। इसमें एक्शन, रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी के फ्लेवर शामिल हैं। 

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है काली (रजनीकांत) से जो एक वॉर्डन के तौर पर एक कॉलेज हॉस्टल जॉइन करता है। वह मजेदार तरीके से वहां चीजों को अपने हिसाब से बदलता है। जल्द ही परिस्थितियां तब बदलती हैं जब काली का सामना उत्तर प्रदेश के एक पॉलिटिशन सिंघार सिंह (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) और उसके बेटे जीतू (विजय सेतुपति) से होता है। कहानी कई उतार- चढ़ाव लेती है लेकिन फैंस को थिएटर में जाकर देखना होगा कैसे काली सिंघार से मुकाबला करके जीतता है।

क्या है खास

ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म पूरी मसाला  है। रजनी के फैन्स एक बार फिर अपने थलैवर को उसी रूप में देखेंगे जिसके लिए वह फेमस हैं। फिल्म में कॉमिडी, एक्शन, रोमांस के अलावा शानदार डायलॉग्स का डोज मिलने वाला है। इस लिहाज से देखा जाए तो यह रजनी कांत की एक और एंटरटेनिंग फिल्म है।  साथ ही  रजनीकांत के फैन हैं तो यह फिल्म आपको बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए। 

क्या नहीं है खास

हर बार की तरह से इस बार भी रजनीकांत के ओवर एक्शन फैंस को बोर कर सकते हैं। कुछ एक्शन सीन फैंस को फेक भी लग सकते हैं। वहीं यंग लड़के रोल में फैंस के सामने आए रजनी ऐसे तो काफी अच्छे लग रहे हैं फिर भी कई जगह वह चूकते नजर आए। जबकि नवाज की बात करें तो वह भी कई  जगह ढीले दिखे। 

अभिनय

 'पेट्टा' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी रजनीकांत की तरह से एक अहम रोल में हैं। उन्होंने शानदार काम भी किया है। पहले ही डायरेक्टर ने नवाज के काम की तारीफ की है. इस बारे में उन्होंने कहा, "मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं,  मेरे हिसाब से, वे दक्षिण भारतीय लगते हैं। मुझे विश्वास था कि वे एक दक्षिण भारतीय किरदार निभा सकते हैं। वे तमिल संवादों को लेकर परेशान थे। हमेशा की तरह रजनीकांत ने अपने अभिनय के साथ पूरा इंसाफ किया है।

टॅग्स :पेट्टारजनीकांतनवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार