लाइव न्यूज़ :

The White Tiger Trailer: भारतीय के संघर्ष को पेश करता है ट्रेलर, अमीरी-गरीबी का फासला दिखेगा प्रियंका-राजकुमार की फिल्म में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2020 10:15 IST

राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस ट्रेलर के शुरुआती हिस्सों में दिखाया जाता है कि ये ड्राइवर राजकुमार और उनके परिवार के साथ काफी लॉयल नजर आता है

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है फिल्म में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे काम कर रहे हैं

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना करने वाली प्रियंका चोपड़ा के लाखों चाहने वाले हैं। प्रियंका ने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अब बॉलीवुड की देसी गर्ल एक नई फिल्म के साथ फिर से फैंस से रूबरू होने वाली हैं। इस बार एक्ट्रेस के साथ पर्दे पर एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे। दोनों की फिल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म में धमाका बनकर आ रहे हैं अभिनेता आदर्श गौरव (Adarsh Gourav)। प्रियंका-राजकुमार और गौरव इन तीनों शानदार एक्टर्स की आने वाली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर रिलीज (The White Tiger Trailer Out) हो गया है। इस ट्रेलर में एक नौकर की ऐसी कहानी सुनाई जा रही है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिली है।

फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के ट्रेलर में दिख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव एक एनआरआई कपल हैं। दोनों की जिंदगी में आदर्श गौरव ड्राइवर और सर्वेंट बनकर आते हैं। खास बात ये है कि ये कहानी NRI कपल की नहीं है बल्कि एक नौकर की है, जो अपने मालिकों की सेवा करने में इतना बिजी है कि उसे अपनी जिंदगी में कुछ और नजर नहीं आता है।

ट्रेलर में आप देखेंगे कि प्रियंका चोपड़ा उसे ये समझाने की कोशिश करती दिखाई देती हैं कि उसके कुछ तो सपने होंगे। लेकिन फिर आप देखेंगे कि अचानक उस नौकर की जिंदगी में कुछ ऐसा होता है जो वाकई चौंकाने वाला है।फिल्म में एक संघर्ष और अमीरी गरीबी के अंतर को पेश किया गया है।

पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग को पूरा कर लिया था। प्रिंयका को फैंस ने आखिरी बार द स्काई इज पिंक में देखा था। फिल्म भले की कोई कमाल ना कर पाई हो लेकिन प्रियंका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया