लाइव न्यूज़ :

सुपरस्टार रजनीकांत शनिवार को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के साथ देखेंगे अपनी नई फिल्म 'जेलर'

By रुस्तम राणा | Updated: August 18, 2023 21:16 IST

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "मैं उनके साथ फिल्म देखूंगा।"

Open in App
ठळक मुद्देतमिल सुपरस्टार रजनीकांत शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंचे हैंसीएम से मुलाकात को लेकर अभिनेता ने कहा, मैं उनके साथ फिल्म देखूंगाइस फिल्म दुनिया भर में लगभग ₹ 375 करोड़ की कमाई की है

लखनऊ: सुपरस्टार रजनीकांत, जिनकी नवीनतम 'जेलर' पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर हिट है, ने शुक्रवार को कहा कि वह कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ फिल्म देखेंगे। तमिल सुपरस्टार और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी शख्सियतों में से एक रजनीकांत शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंचे।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "मैं उनके साथ फिल्म देखूंगा।" उन्होंने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। हवाई अड्डे पर अपनी कार में चढ़ते समय उन्होंने कहा, "सब भगवान का आशीर्वाद है।"

तमिल फिल्म 'जेलर' दो साल के अंतराल के बाद रिलीज होने वाली रजनीकांत अभिनीत नवीनतम फिल्म है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई यह फिल्म बताती है कि कैसे एक जेलर एक गिरोह को उनके नेता को जेल से भागने में मदद करने से रोकता है।

सन पिक्चर्स के अनुसार, फिल्म, जिसमें तमन्ना और जैकी श्रॉफ भी हैं, ने पहले सप्ताह में दुनिया भर में लगभग ₹ 375 करोड़ की कमाई की है।

टॅग्स :रजनीकांतयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशतम्मना भाटिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?