लाइव न्यूज़ :

तलाक के बाद रजनीकांत की बेटी सौंदर्या इस शख्स से करने जा रही हैं दूसरी शादी! 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 15, 2018 17:33 IST

रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या अगले साल जनवरी में एक बिजनेसमैन और अभिनेता विशगन वन्नगमुडी के साथ शादी कर सकती हैं।

Open in App

इन दिनों साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि सौंदर्या दूसरी शादी करने वाली हैं, जोकि उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें, सौंदर्या ने आपसी मतभेद के चलते पति अश्विन रामकुमार को तलाक दे दिया था। उनका यह रिश्ता सात साल पुराना था। इस रिश्ते को खत्म करने की पुष्टि उन्होंने स्वयं कर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या अगले साल जनवरी में एक बिजनेसमैन और अभिनेता विशगन वन्नगमुडी के साथ शादी कर सकती हैं। हालांकि इस संबंध में परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।सौंदर्या जिनसे शादी करने जा रही हैं वह व्यवसायी वानंगमुडी के बेटे विशगन वन्नगमुडी हैं। वह एक कंपनी के मालिक भी हैं और फिल्म वंजगल उलगम में अभिनय भी कर चुके हैं। सौंदर्या और वन्नगमुडी अभी हाल ही में परिवार के एक कार्यक्रम में साथ देखे गए थे, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

बताया गया है कि बिजनेसमैन वन्नगमुडी की भी यह दूसरी शादी होगी। वह भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं। सौंदर्या और वन्नगमुडी कई दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

आपको बता दें, सौंदर्या ने अश्विन के साथ अपने रिश्ते को लेकर ट्वीट कर कहा था कि वह पति के साथ नहीं रह रही हैं और आपसी मतभेद के चलते रिश्ता खत्म होने की जो खबरें मीडिया में आ रही हैं वह सही है। हालांकि उनके पिता रजनीकांत ने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी और दोनों को धैर्य से काम लेने की भी सलाह दी। 

टॅग्स :रजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार