लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत-अक्षय की '2.0' का ऐसा है क्लाइमेक्स कि फैंस की बढ़ेगी धड़कनें, कहेंगे 'वाह'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 29, 2018 12:58 IST

आज पर्दे पर 2.0 आखिरकार रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है।

Open in App

निर्देशक शंकर की फिल्म 2.0  आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार अपने अभिनय का जादू बिखेरते नजर आने वाले हैं। ऐसे रजनीकांत के फैंस के बीच फिल्म को लेकर जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। कई तरह के विवादों के बाद आज फिल्म को ग्लोबली 10,000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज करने का फैसला किया है। 

ऐसे में फिल्म के रिलीज होते ही उसका सबसे अहम हिस्सा छा गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म का सेकेंड पार्ट फर्स्ट से अच्छा है। सोशल मीडिया के मुताबिक 2.0 के बिल्कुल के लास्ट के 20 मिनट सबसे अच्छे हैं। ये 20 मिनट फैंस को बांधे रखने का काम करने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर शंकर ने फिल्म '2.0' का क्लाइमेक्स बेतरीन ढंग से गढ़ा है। अगर ऐसा कहा जाए कि '2.0' का क्लाइमेक्स भारतीय सिनेमा का सबसे बेहतरीन क्लाइमेक्स है तो शायद गलत नहीं होगा। फैंस खुद अब थिएटर में जाकर इस बार पर मुहर लगााएंगे कि ये सच है कि नहीं।

वहीं, कहा जा रहा है कि पहले दिन की कमाई के मामले में 2.0 ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था,अब यह रिकॉर्ड 2.0 तोड़ सकती है। फिल्म के पहले दिन 50 करोड़ या उससे ज्यादा तक कमाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

वहीं, साउथ के स्टार विजय की फिल्म मेर्सल ने इससे पहले  2 दिन में दुनियाभर से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया था। मेर्सल ऐसा करने वाली तमिल में बाहुबली के बाद दूसरी फिल्म बनी थी। अब 2.0 ,मेर्सल  और बाहुबली के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। 

इतना ही नहीं फैंस फिल्म के फैंस सोशल मीडिया पर कई ट्वीट कर रहे हैं। लोगों ने जानकारी दी है कि फिल्म की एडवांस ओपनिंग में फिल्म के 5 हजार टिकट केवल 3 घंटे में बिक गए हैं। 2.0 साल 2010 में आई फिल्म 'रोबोट' का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' हैं।

टॅग्स :2.0रजनीकांतअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?