लाइव न्यूज़ :

22 साल पुराने मामले में सनी देओल- करिश्मा की बड़ी मुसीबतें, स्टार्स के खिलाफ चलेगा केस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2019 11:32 IST

22 साल बाद एक केस में राजस्थान कोर्ट ने सनी देओल और करिश्मा कपूर की मुसीबतें बड़ा दी हैं। ऐसे तो दोनों विवादों से हमेशा दूर ही रहते हैं।

Open in App

सनी देओल और करिश्मा कपूर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।22 साल बाद बिना इजाजत के ट्रेन में शूटिंग करने के मामले में जयपुर रेलवे कोर्ट ने फिल्म अभिनेता सनी देओल और करिश्मा कपूर के खिलाफ आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि दोनों ने जनता को जोखिम नें डालकर बिना इजाजत के रेलवे की संपत्ति का प्रयोग किया है।

ट्रेन पर चढ़कर फिल्म की शूटिंग की है। यह मामला 22 साल पुराना 1997 का है। 22 साल पहले  जयपुर के पास फुलेरा में एक ट्रेन पर चढ़कर सनी और करिश्मा ने फिल्म की शूटिंग की थी। इस मामले में सतीश शाह और टीनू आंनत को भी आरोप बनाया गया था। इस मामले का मुकदमा स्टेशन मास्टर ने दर्ज करवाया था। 

उसने कहा था कि इन लोगों ने ट्रेन पर बिना इजाजत कब्जा कर लिया था और 5 से 10 हजार लोग संख्या में लोगों को ट्रेन में बैा कर कैमरा लगा कर शूटिंग की थी।इससे न केवल रेलवे को क्षति हुई बल्कि जानमाल की क्षति भी हो सकती थी।

2012 में इस मामले में सतीश शाह और टीनू आनंद को कोर्ट ने आरोपी मान लिया था। लेकिन सनी और करिश्मा ने खुद के निर्दोष होने की पिटीशन कोर्ट में दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि सनी और करिश्मा भी इस मामले के दोषी हैं।

हालांकि पुलिस जांच में सभी को क्लीनचिट दे दी गई थी और कहा गया था कि इस मामले में कोई केस नहीं बनता है। मगर कोर्ट ने इस मामले पर नोटिस जारी किया है। 

टॅग्स :सनी देओलकरिश्मा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?