लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' में राघव लॉरेंस ने डायरेक्टर के तौर पर की वापिस, रखी है ये एक शर्त

By मेघना वर्मा | Updated: May 26, 2019 15:05 IST

लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म तमिल फिल्म कंचना का ऑफिशियल रीमेक है। जिसे राघव ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड में हैं। फिल्म की कहानी ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक ट्रांसजेंडर की आत्मा आ जाती है।

Open in App

कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला लुक फैंस के साथ शेयर किया था। वहीं उसके बाद फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने फिल्म छोड़ दिया है। वहीं फिल्म को राघव ने फिल्म को फिर से ज्वॉइन कर लिया है। ट्वीटर पर डायरेक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है। 

सोशल मीडिया पर राघव ने लिखा, 'पोस्ट माई ट्वीट अक्षय कुमार और मेरे दोनों के ही फैंस लगातार मुझसे फिल्म करने की मांग कर रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं उनके इस प्यार से। मगर मेरा विश्वास करें बीते एक हफ्ते से मैं बहुत परेशान हूं। मैं अब इस फिल्म को करने में बहुत डरा हुआ महसूस कर रहा हूं। मैंने बहुत लम्बे समय से इस फिल्म को डायरेक्ट करने की तैयारी की है। प्री-प्रोडक्शन वर्क में भी काफी समय गुजारा है मगर मेरी सारी तारीखें भी ब्लॉक हो चुकी हैं। फिल्म के प्रड्यूसर्स कल चेन्नई मुझसे मिलने आ रहे हैं।'

वहीं कंडिशन रखते हुए राघव ने लिखा, 'अब ये पूरा उन्हीं के हाथों में है। अगर मुझे मेरे इस जॉब में प्रॉपर सेल्फ रिस्पेक्ट मिली तब मैं फिल्म करने की सोच सकता हूं। देखते हैं मीटिंग के बाद क्या होता है। बस ये मैसेज आप सभी के साथ शेयर करना चाहता था जो इस फिल्म को लेकर चिंतित हैं।'

 

नोट लिखकर किया था क्वीट

राघव ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा था जब उन्होंने फिल्म को क्वीट किया था। नोट पढ़ने के बाद समझ तो यही आया था कि डायरेक्टर क्रिएटिव फैसलों से खुश नहीं थे। राघव ने आरोप लगाया है कि फिल्म का फर्स्ट लुक उनसे सलाह किये बिना ही रिलीज कर दिया गया है। सिर्फ यही नहीं अक्षय के फर्स्ट लुक के बारे में उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से पता चला। 

 

राघव ने लिखा था, 'प्रिय दोस्तों और चाहने वालों, इस दुनिया में, दौलत और शोहरत से अधिक, किसी व्यक्ति के चरित्र का सबसे अहम हिस्सा उसका स्वाभिमान है। इसलिए मैंने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया है। तमिल में एक कहावत है कि जिस घर में सम्मान ना मिले, उस घर में नहीं जाना चाहिए। इसलिए मैं लक्ष्मी बॉम्ब छोड़ रहा हूं।'

 लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म तमिल फिल्म कंचना का ऑफिशियल रीमेक है। जिसे राघव ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड में हैं। फिल्म की कहानी ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक ट्रांसजेंडर की आत्मा आ जाती है। फिल्म अगले साल 5 जून को रिलीज हो रही है।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?