लाइव न्यूज़ :

Danish Open 2022: आर माधवन के बेटे वेदांत ने जीता गोल्ड मेडल, एक्टर ने इस तरह जताई खुशी

By भाषा | Updated: April 18, 2022 12:52 IST

अभिनेता आर माधवन का कहना है कि वह कोपेनहेगन में आयोजित डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता में अपने बेटे वेदांत के स्वर्ण पदक जीतने से बेहद खुश हैं और इस उपलब्धि से अभिभूत और कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं। भारत के उदीयमान तैराक वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में रविवार रात डेनिश ओपन में पुरूषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देवेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में रविवार रात डेनिश ओपन में पुरूषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।वेदांत ने शुक्रवार को 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अपना टाइमिंग दुरूस्त किया। 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, इस बार एक्टर अपनी किसी नई फिल्म नहीं बल्कि बेटे की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके बेटे वेदांत ने हाल-फिलहाल में डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। इसपर माधवन का कहना है कि वह कोपेनहेगन में आयोजित डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता में अपने बेटे वेदांत के गोल्ड मेडल जीतने से बेहद खुश हैं और इस उपलब्धि से अभिभूत और कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं। 

बताते चलें कि भारत के उदीयमान तैराक वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में रविवार रात डेनिश ओपन में पुरूषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वेदांत (16) ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8:17.28 की टाइमिंग निकाली। उन्होंने स्थानीय तैराक अलेक्जेंडर एल ब्योर्न को 0.10 सेकंड से हराया। वेदांत के पिता और अभिनेता आर माधवन ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर पदक समारोह का एक वीडियो पोस्ट कर खुशी जताई। 

माधवन (51) ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, "आज वेदांत माधवन ने 800 मीटर तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मैं बेहद खुश हूं और अभिभूत तथा कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। कोच प्रदीप सर, भारतीय तैराकी महासंघ और पूरी टीम को धन्यवाद।" इससे पहले वेदांत ने शुक्रवार को 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अपना टाइमिंग दुरूस्त किया। 

टॅग्स :आर माधवनतैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Trailer: 'धुरंधर' के ट्रेलर में दिखा रणवीर, अर्जुन, माधवन, संजय और अक्षय आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर एक खूनी एक्शन-थ्रिलर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?