लाइव न्यूज़ :

माधवन ने किया खुलासा-बोर्ड में आए थे 58 फीसदी नंबर, तो फैन ने पूछा गोरेपन का राज,एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2020 11:32 IST

आर.माधवन उर्फ़ माधवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता,लेखक,निर्माता और टीवी प्रस्तोता हैं। वह दो बार हिंदी सिनेमा में फिल्मफेयर पुरुस्कार जीत चुके हैं। साथ ही उन्हें तमिलनाडु स्टेट अवार्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।  

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सिनेमा के बेहतरीन एक्टर में से एक हैं आर माधवन। आर माधवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

भारतीय सिनेमा के बेहतरीन एक्टर में से एक हैं आर माधवन।आर माधवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। माधवन अपने फैंस के पूछे हुए सवालों का भी बेवाकी से जवाब देते हैं। सोशल मीडिया पर फैन ने माधवन से उनके गोरेपन का राज पूछा तो एक्टर ने कुछ ऐसा जवाब दिया है कि हर किसी का दिल ही जीत लिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर माधवन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करके उसके साथ कैप्शन में लिखा, 'जिनके भी बोर्ड के रिजल्ट आए हैं, उन्हें मैं बताना चाहता हूं। जिनके अच्छे मार्क्स आए हैं, उन सब को तहे दिल से मुबारक हो। और बाकियों को यह बताना चाहता हूं कि मुझे 58 प्रतिशत मिले थे। अभी तो पिक्चर शुरू भी नहीं हुई है।

एक्टर ने ये बात उन लोगों के लिए  कही जो कम नंबर आने पर निराश हो जाते हैं।माधवन के इस ट्वीट के जवाब में उनके एक प्रशंसक ने उनसे पूछा, 'आपने अपने परीक्षा के नंबर पूरी ईमानदारी से बताए हैं। मैं उसकी सराहना करता हूं। लेकिन, इस मौके का फायदा में यह पूछने के लिए उठाना चाहता हूं कि आप अपनी त्वचा को गोरी रखने के लिए क्या चीज इस्तेमाल करते हैं? क्योंकि, मैं आप की पुरानी फोटो में अच्छे से देख सकता हूं। और वाकई मुझे यह जानने में पूरी दिलचस्पी है।'      अपने इस प्रशंसक को माधवन ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। माधवन ने इस सवाल के जवाब में लिखा, 'मैं वह बनने की कभी कोशिश नहीं करता हूं जो मैं नहीं हूं। और ना ही मैं उस पर खेद प्रकट करता हूं जो मैं हूं।'

आर.माधवन उर्फ़ माधवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता,लेखक,निर्माता और टीवी प्रस्तोता हैं। वह दो बार हिंदी सिनेमा में फिल्मफेयर पुरुस्कार जीत चुके हैं। साथ ही उन्हें तमिलनाडु स्टेट अवार्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।  

वर्ष 1997 में माधवन ने अपने करियर की शुरुआत एक चन्दन के टीवी कमर्शियल ऐड से की थी। उसके बाद निर्देशक मणि रत्नम ने उन्हें अपनी एक फिल्म का ऑफर देकर स्क्रीन टेस्ट के लिये कहा, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से यह कहकर निकल दिया की वो उस रोल के लिए फिट नहीं बैठते। फिर माधवन ने छोटे पर्दे का सहारा लिया कई टेली शोज़ में काम किया।माधवन को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म रहना है तेरे दिल से मिली। यह फिल्म एक लव स्टोरी थी। इस फिल्म में माधवन के अपोजिट दिया मिर्जा नजर आयीं थीं।

टॅग्स :आर माधवनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार