लाइव न्यूज़ :

14 घंटे मेकअप के बाद कुछ ऐसे दिखने लगे आर माधवन, इस साइंटिस्ट का निभा रहे हैं किरदार

By मेघना वर्मा | Updated: January 23, 2019 08:20 IST

आर माधवन एक बेहतरीन एक्टर तो है ही साथ ही इस फिल्म के साथ वो बॉलीवुड में अपना डायरेक्शन डेब्यू भी करने जा रहा है।

Open in App

रहना है तेरे दिल में, थ्री ईडियट और तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों से हमारे दिल में घर करने वाले एक्टर माधवन आज कल अपनी नेक्टस फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। माधवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकेटी-द नम्बी इफेक्ट के लिए वो इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में माधवन इसरो के एक साइंटिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। हालही में माधवन ने अपने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर लोग अचम्भे में आ गए हैं। आर माधवन ने अपने किरदार के लिए जिस मेकअप को करवाया है उससे उनका लुक बिल्कुल रियल नारायण जैसा लग रहा है। आपको बता दें इस लुक को पाने के लिए आर माधवन को लगाताक 14 घंटों तक चेयर पर बैठे रहना पड़ता है। 

खुद ही फिल्म को कर रहे हैं डायरेक्ट

आर माधवन एक बेहतरीन एक्टर तो है ही साथ ही इस फिल्म के साथ वो बॉलीवुड में अपना डायरेक्शन डेब्यू भी करने जा रहा है। फिल्म को पहले अनंत महादेवन डायरेक्ट कर रहे थे मगर दूसरे काम के चलते वो इस फिल्म को समय नहीं दे पाये। लिहाजा अब इस फिल्म को खुद माधवन ही डायरेक्ट कर रहे हैं। इस बार की जानकारी खुद माधवन ने अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर करके दी है। 

इसी साल रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें रियल स्टोरी और इंसीडेंट पर बनी ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी। रॉकेट्री फिल्म भारत के साथ ही स्कॉटलैंड, फ्रांस और रूस जैसी जगहों पर शूट हुई हैं। तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के बारे में जानकारी भी माधवन ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ही दी थी। 

इसरो के वरिष्ठ अधिकारी हैं नम्बी

2019 में आने वाली फिल्म नम्बी पर बनी है। वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं। 1994 में उन्हें जासूसी के झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने 1996 में उन पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया गया और सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में उन्हें दोषों से बरी कर दिया।

टॅग्स :आर माधवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Trailer: 'धुरंधर' के ट्रेलर में दिखा रणवीर, अर्जुन, माधवन, संजय और अक्षय आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर एक खूनी एक्शन-थ्रिलर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?