लाइव न्यूज़ :

जान्हवी कपूर और आर अश्विन की चैट वायरल! सोशल मीडिया यूजर्स ने बातचीत पर ली चुटकी; आईं कमेट्स की बाढ़

By अंजली चौहान | Updated: March 21, 2024 17:08 IST

रविचंद्रन अश्विन और जान्हवी कपूर के पैरोडी अकाउंट के बीच बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

Open in App

Ashwin-Janhvi:सोशल मीडिया पर बहुत से पैरोडी अकाउंट हैं जो कि हूबहू ओरिजनल अकाउंट की तरह ही दिखते हैं लेकिन यह अन्य यूजर द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह का एक अकाउंट बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का भी है। इस अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के लिए मैसेज किया गया जिसके रिप्लाई में अश्विन ने कुछ ऐसा मैसेज किया जो अब जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने एक के बाद एक इस मैसेज को देखा और अब अश्विन और जान्हवी को लेकर फैन्स जमकर चुटकी ले रहे हैं। कई यूजर्स ने अश्विन के मैसेज को लेकर रिप्लाई किया है तो कईयों ने मीम्स शेयर करना भी शुरू कर दिया है।

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का शुरुआती मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिलेगी। आलम यह है कि मशहूर हस्तियों के लिए भी इस हाई-ऑक्टेन मुकाबले के लिए टिकट पाना मुश्किल हो रहा है। खेल के लिए टिकट की कमी के बीच, बॉलीवुड अभिनेता जान्हवी कपूर का पैरोडी अकाउंट रखने वाले एक एक्स उपयोगकर्ता ने रविचंद्रन अश्विन को धन्यवाद दिया और दावा किया कि खिलाड़ी ने उन्हें "बॉक्स टिकट" प्रदान किया।

इस मैसेज के जवाब में अश्विन ने रिप्लाई में लिखा, " कम से कम मैं आपके लिए तो कर ही सकता हूं... वैसे मैंने आपके लिए जो किया है उसके बदले में क्या आप मुझे वे जी स्टैंड टिकट भेज सकते हैं?"

अब यह बातचीत वायरल हो रही है जिसके पर एक यूजर ने लिखा, "अश्विन भाई आप पैरोडी अकाउंट के पीछे पड़ गए हो, इतनी पसंद है क्या जान्हवी आपको।" ऐसे ही कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं।

इससे पहले भी आर अश्विन और जान्हवी के पैरोडी अकाउंट के बीच बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आर अश्विन पिछले एक दशक में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी, कई अन्य खिलाड़ियों की तरह आईपीएल टिकट हासिल करना एक कठिन काम लगता है।

आर अश्विन चेन्नई के रहने वाले हैं, जहां आईपीएल 2024 का पहला मैच एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण-आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। जो कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (सीएसके बनाम आरसीबी) के बीच एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ होगी। 

टॅग्स :जाह्ववी कपूररविचंद्रन अश्विनआईपीएल 2024क्रिकेटबॉलीवुड अभिनेत्रीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?