लाइव न्यूज़ :

Pushpa 2 Movie: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म, जानें रिलीज की तारीख...

By संदीप दाहिमा | Updated: November 27, 2024 16:13 IST

Pushpa 2 Movie Shooting Completed: तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘पुष्पा 2’ पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अर्जुन, 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल में मजदूर से चंदन तस्कर बने पुष्पा राज के किरदार में वापसी के लिए तैयार हैं।

Open in App

Pushpa 2 Movie Shooting Completed: तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘पुष्पा 2’ पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अर्जुन, 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल में मजदूर से चंदन तस्कर बने पुष्पा राज के किरदार में वापसी के लिए तैयार हैं। ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अर्जुन ने मंगलवार रात ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की।

उन्होंने फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पुष्पा का आखिरी दिन, आखिरी शॉट। पुष्पा का पांच साल का सफर पूरा हुआ। क्या सफर रहा।” सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी एक बार फिर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के खचाखच भरे गांधी मैदान में लॉन्च किया गया था। रश्मिका ने सोमवार को सेट पर अपने आखिरी दिन एक गाना शूट किया, जिसमें उन्होंने ‘पुष्पा’ सीरीज के संभावित तीसरे भाग का संकेत दिया।

रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “बीते सात-आठ वर्षों में पांच वर्ष इस सेट पर काम करने की वजह से यह फिल्म जगत में मेरा घर सा बन गया है और अंतत: यह मेरा आखिरी दिन था। बेशक अब भी बहुत काम बाकी है और जाहिर तौर पर तीसरा भाग भी है, लेकिन यह अलग तरह का अहसास था। मन बहुत भारी था ऐसा लगा जैसे यह खत्म हो रहा है।” ‘पुष्पा 2’ का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

टॅग्स :अल्लू अर्जुनसाउथ सिनेमाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार