लाइव न्यूज़ :

जान से मारने की धमकियों के चलते पंजाबी सिंगर जानी के परिवार ने छोड़ा देश, सीएम भगवंत मान से गायक ने सुरक्षा की लगाई गुहार

By अनिल शर्मा | Updated: August 3, 2022 12:21 IST

पंजाबी सिंगर जानी जोहान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिख सुरक्षा की मांग की है। सिंगर ने कहा कि धमकियों की वजह से परिवार विदेश जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देगायक व गीतकार जानी जोहान 'बिजली' और 'तितली' गानों के लिए जाने जाते हैंजानी ने सीएम भगवंत मान समेत एडीजीपी और एसएसपी मोहाली से अपनी सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है

चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद पंजाब के मशहूर गायक व गीतकार जानी जोहान को जान से मारने की धमकी मिली है। जानी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्र में गायक ने दावा किया है कि उसे गैंगेस्टरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बाबत उन्होंने एडीजीपी और एसएसपी मोहाली से अपनी सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे पत्र में सिंगर जानी ने सिद्धू मूसेवाला का जिक्र किया है। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला को भी उनकी हत्या से पहले जान से मारने की धमकियां मिलती थीं। वहीं मूसेवाला की हत्या के बाद मीका सिंह को भी ऐसी ही धमकी मिल चुकी है। 

भगवंत मान से पत्र के जरिए सुरक्षा की गुहार लगाने वाले जानी ने कहा है कि उनका परिवार देश छोड़कर जा चुका है। गायक ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और इस वजह से वे पंजाब छोड़ रहे हैं। पत्र में इस बात का जानी ने जिक्र किया है कि उन्हें काम की वजह से कई बार शूटिंग के लिए बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में बाहर जाना बहुत मुश्किल होता है।

जानी जोहान के मैनेजर दिलराज सिंह नंदा को भी धमकियां मिली हैं। गायक ने कहा कि मैं और मेरा मैनेजर इन धमकियों के कारण काफी ज्यादा मानसिक दबाव और तनाव से गुजर रहे हैं। जानी ने कहा, हमें गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों से फोन पर धमकियां मिल रही हैं। 

 

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानसिद्धू मूसेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल