लाइव न्यूज़ :

Balwinder Safri: “राहये राहये” और “चन मेरे मखना” के लोकप्रिय पंजाबी गायक बलविंदर साफरी नहीं रहे, दोसांझ, मान और बाजवा ने दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 17:22 IST

Balwinder Safri: बलविंदर साफरी की पत्नी निक्की डेविट ने एक बयान में कहा, “मुझे और प्रिया को आपको यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि बलविदंर साफरी का निधन हो गया। जब उनका निधन हुआ तब मैं और मेरी बेटी उनके पास थे…। हम शोकाकुल हैं।”

Open in App
ठळक मुद्दे1990 में साफरी बॉयज बैंड की स्थापना की थी। पंजाबी गाने “राहये राहये” और “चन मेरे मखना” जैसे गीतों के लिए चर्चित साफरी के दिल की सर्जरी हुई थी।15 जुलाई को साफरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

लंदनः ब्रिटेन में रहने वाले लोकप्रिय पंजाबी गायक बलविंदर साफरी का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। साफरी कुछ सप्ताह पहले ही कोमा से बाहर आए थे। पंजाब में जन्मे साफरी बर्मिंघम में रहते थे और 1980 से ब्रिटेन में भांगड़ा के लिए मशहूर थे।

उन्होंने 1990 में साफरी बॉयज बैंड की स्थापना की थी। साफरी की पत्नी निक्की डेविट ने एक बयान में कहा, “मुझे और प्रिया को आपको यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि बलविदंर साफरी का निधन हो गया। जब उनका निधन हुआ तब मैं और मेरी बेटी उनके पास थे…। हम शोकाकुल हैं।”

डेविट ने मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया। पंजाबी गाने “राहये राहये” और “चन मेरे मखना” जैसे गीतों के लिए चर्चित साफरी के दिल की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उनके मस्तिष्क में कुछ समस्या आ गई थी। फिर वह अप्रैल में कोमा में चले गए थे। कोमा से बाहर आने के बाद 15 जुलाई को साफरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

ब्रिटेन और भारत में संगीतकारों ने साफरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। डीजे बल्ली सागू ने ट्वीट किया, “ब्रिटेन के महान गायक बलविंदर सागू के निधन का समाचार पाकर दुख हुआ। आप बहुत याद आएंगे पाजी। इतनी सारी स्मृतियां और बेहतरीन गाने देने के लिए धन्यवाद।”

डीजे डिप्स भामरा ने ट्वीट किया, “वह पंजाबी भांगड़ा संगीत के लिए हमेशा याद किये जाएंगे। बलविदंर साफरी को वाहे गुरु अपने चरणों में स्थान दें।” गायक और अदाकार दिलजीत दोसांझ, वरिष्ठ गायक गुरदास मान , पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा और अन्य ने भी दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि दी। 

टॅग्स :पंजाबLondon
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया