लाइव न्यूज़ :

नहीं रहीं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की 'हेमा मालिनी' दलजीत कौर, 69 की उम्र में निधन; मीका सिंह, सतीश शाह ने दी श्रद्धांजलि

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2022 08:03 IST

गायक मीका सिंह ने ट्वीट किया, "खूबसूरत अभिनेत्री, पंजाब की लीजेंड दलजीतकौर दुखद रूप से हमें अपनी खूबसूरत यादों के साथ छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें शांति मिले।"

Open in App
ठळक मुद्दे दलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब के रायकोट में अंतिम सांस ली।दलजीत कौर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की 'हेमा मालिनी' के नाम से मशहूर थीं।

लुधियाना: दिग्गज पंजाबी अभिनेत्री दलजीत कौर अब नहीं रहीं। उनका 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए अभिनेत्री नीरू बाजवा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "चीर दलजीत कौर जी.. आप एक प्रेरणा थीं... बहुत दुखद समाचार। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे आपके साथ लीजेंड, हीररांझा में काम करने का मौका मिला।।"

कथित तौर पर दलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब के रायकोट में अंतिम सांस ली। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की 'हेमा मालिनी' के नाम से मशहूर दलजीत कौर ने 'दाज', 'गिद्दा', 'पुट जट्टं दे', 'रूप शकीनां दा', 'इश्क निमाना', 'लाजो', बटवारा', 'वैरी जाट', 'पटोला', और जग्गा डाकू सहित कई फिल्मों में काम किया था।

दलजीत के निधन के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की गायक मीका सिंह ने ट्वीट किया, "खूबसूरत अभिनेत्री, पंजाब की लीजेंड दलजीतकौर दुखद रूप से हमें अपनी खूबसूरत यादों के साथ छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें शांति मिले।"

दलजीत कौर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की। अभिनेता सतीश शाह उनके बैचमेट थे। दलजीत कौर को याद करते हुए, सतीश ने ट्विटर पर लिखा, "एक प्यारी दोस्त और बैचमेट दलजीत कौर, जो बीते जमाने की प्रमुख पंजाबी लड़की थीं, का इस महीने 17 तारीख को निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले। एफटीआईआई 1976 बैच।" "दलजीत कौर के निधन का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।

टॅग्स :पंजाबमीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल