लाइव न्यूज़ :

'गांधी गोडसे: एक युद्ध' फिल्म के प्रमोशन के दौरान हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने दिखाए काले झंडे, बुलानी पड़ी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 07:43 IST

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म के माध्यम से संतोषी 30 जनवरी, 1948 को गांधी की हत्या करने वाले व्यक्ति नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ को राजकुमार संतोषी ने लिखा और निर्देशित किया है।फिल्म पर नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने का आरोप लगाया गया है। संतोषी ने कहा कि उनकी फिल्म गोडसे का महिमामंडन नहीं करती। 

मुंबईः राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ के ‘प्रचार कार्यक्रम’ को शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि यह फिल्म महात्मा गांधी की विरासत को कमजोर करती है और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करती है। 

संतोषी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म गांधी और गोडसे के बीच दो विरोधी विचारधाराओं के द्वंद्व को दर्शाती है। मीडिया कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों के बीच बैठे प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे लहराए और ‘महात्मा गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के माध्यम से संतोषी 30 जनवरी, 1948 को गांधी की हत्या करने वाले व्यक्ति नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने की कोशिश कर रहे हैं।  निर्माताओं की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस को बुलाया गया। संतोषी ने कहा कि उनकी फिल्म गोडसे का महिमामंडन नहीं करती। 

टॅग्स :महात्मा गाँधीनाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया