लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी को हनुमान जयंती पर आई अमिताभ बच्चन की मां की याद, कहा-उनसे ही मैंने हनुमान चालीसा के कई छंद...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 8, 2020 14:01 IST

गांधी परिवार और बच्चन परिवार के रिश्ते काफी गहरे हैं ,अमिताभ बच्चन एक दौर में गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे थे. अब हनुमान जयंती के मौके पर प्रियंका ने तेजी बच्चन को याद किया है

Open in App
ठळक मुद्देआज हनुमान जयंती का पावन पर्व है इस खास मौके पर प्रियंका गांधी ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

आज हनुमान जयंती का पावन पर्व है। भक्तों के कष्ट हरने वाले संकट मोचन हनुमान की जयंती का दिन लोग बड़ी आस्था के साथ मनाते हैं। लोग प्रभु से अपने कष्टों को हरने की कामना करते हैं इस दिन लोग हनुमान जी का साथ ही अपने घरों में अखण्ड पाठ का भी आयोजन करते हैं। हनुमान जी को कलयुग का जागृत देवता कहा जाता है। इस खास मौके पर प्रियंका गांधी ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

प्रियंका ने हनुमान जयंती पर अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन को याद किया है। प्रियंका ने कहा है कि उनसे ही मैंने हनुमान चालीसा के कई छंद सीखे। प्रियंका के इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका ने हनुमान जयंती के अवसर पर दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में प्रियंका ने लिखा है कि श्रीमती तेजी बच्चन बड़ी हनुमान भक्त थीं। अक्सर मंगल को दिल्ली के हनुमान मंदिर में मुझे ले जाकर मेरे लिए काँच की चूड़ियाँ खरीदतीं और हनुमानजी की कथा सुनातीं। उनसे ही मैंने हनुमान चालीसा के कई छंद सीखे। आज वह नहीं रहीं मगर उनकी भक्ति का प्रतीक ह्रदय में बसा है। इसके बाद प्रियंका ने एक और ट्वीट किया  है। प्रियंका ने लिखा है कि ..हनुमान जी की जयंती पर आप सब को बहुत बहुत शुभकामनाएँ।प्रियंका गांधी के इन ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इससे पहले हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर प्रियंका गांधी ने एक मैसेज लिखा था।गौरतलब है कि गांधी परिवार और बच्चन परिवार के रिश्ते पिछले कई सालों से चर्चा में रहे हैं। अमिताभ बच्चन एक दौर में गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे थे।

टॅग्स :प्रियंका गांधीअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस